बाराबंकी: पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत बनायी गयी प्रदेश महामंत्री! भाजपा कार्यकर्ताओ में खुशी, सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता।

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

बाराबंकी। भाजपा की अपराजित सांसद प्रियंका सिंह रावत को आज केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश महामंत्री की नयी जिम्मेदारी सौंपी गयी है, जिसके बाद से कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है।


                प्रियंका सिंह रावत पूर्व में भारतीय जनता पार्टी से सांसद चुनी गयी थी लेकिन अग्रिम चुनाव में उन्हें भाजपा से टिकट नही दिया गया और उपेंद्र सिंह रावत के नाम पर पार्टी के द्वारा मुहर लगायी गयी और उपेंद्र सिंह रावत को जीत भी हासिल हुई थी, हालांकि टिकट कटने से नाराज प्रियंका सिंह रावत के प्रति पार्टी के कार्यकर्ताओ को पूरी सहानुभूति भी प्राप्त हुई थी वही प्रियंका सिंह रावत का अन्य पार्टी से चुनाव लड़ने की अफवाहों का बाजार भी बहुत गर्म रहा था।


       इन सारी बातों पर विराम लगाते हुए तत्कालीन सांसद ने भाजपा के नेतृत्व पर अपना भरोसा कायम रखा और पार्टी में ही सक्रिय रही। एक लंबे अंतराल के बाद केंद्रीय नेतृत्व और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वन्त्र देव सिंह द्वारा प्रियंका सिंह रावत को उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया, जिसके पश्चात सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई देने का सिलसिला प्रारम्भ हो गया और वही प्रियंका सिंह रावत के द्वारा सोशल मीडिया पर केंद्रीय नेतृत्व के साथ साथ भाजपा अध्यक्ष स्वन्त्र देव सिंह एवं संगठन महामंत्री सुनील बंसल का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *