बाराबंकी: भाजपा जिलाध्यक्ष हुए कोरोनॉ पॉजिटिव।

रिपोर्ट – नितेश मिश्रा,

बाराबंकी- सांसद उपेंद्र सिंह रावत के कोरोनॉ पॉजिटिव आने के बाद में भाजपाइयों में हड़कंप मचा हुआ था तथा कई पदाधिकारी खुद को आइसोलेट किये हुए थे, जिनमे भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव भी शामिल थे।
           आज भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव का कोरोनॉ टेस्ट भी पॉजिटिव आ गया है और अभी वह घर पर आइसोलेट है। कोरोनॉ पॉजिटिव होने की जानकारी उनके द्वारा स्वयं फेसबुक स्टेटस के माध्यम से दी है।
               सबसे पहले भाजपा विद्यायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा फिर सांसद उपेंद्र सिंह रावत और अब भाजपा जिलाध्यक्ष की कोरोनॉ रिपोर्ट पॉजिटिव आने से भाजपा कार्यकर्ताओं में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *