बाराबंकी: जनपद की सिरौली गौसपुर में चकमार्ग पैमाइश के दौरान राजस्व टीम से की गयी मारपीट के विरोध में आज प्रदेश लेखपाल संघ एवं राजस्व निरीक्षक संघ की संयुक्त बैठक में तहसील सिरौली गौसपुर में लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक के साथ घटित घटना के घोर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
राजस्व निरीक्षक संघ के अध्यक्ष नंद किशोर पांडेय द्वारा बताया गया कि उक्त बैठक में एक मत से निर्णय लिया गया कि यदि 24 घंटे के अंदर घटना में शामिल अभियुक्तो की गिरफ्तारी नहीं हो जाती हैं तो आगामी शुक्रवार से तहसील सिरौली गौसपुर मे समस्त कार्य बंद करके धरना दिया जायेगा।
वही लेखपाल संघ महामंत्री हृदयराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया यदि अभियुक्तो के विरुद्ध कोई निरोधात्मक कार्यवाही नहीं होती है तो मंगलवार से जनपद की समस्त तहसीलों मे कार्य बहिष्कार करके अभियुक्तो की गिरफ्तारी होने तक धरना प्रदर्शन किया जायेगा। जिसके संबंध में ससमय संघ द्वारा लिए निर्णय से अवगत करा दिया जायेगा।
रिपोर्ट- नितेश मिश्रा