mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: सपा का दामन छोड़ कांग्रेस में समर्थकों संग शामिल हुए इंद्रजीत रावत

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी ऊर्जावान साथियों का हम कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हैं। हम उन्हें विश्वास दिलाते हैं कि जिस विश्वास से उन्होंने आज कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हैं, उस विश्वास को हम टूटने नही देंगे, उनके मान – सम्मान की रक्षा करना हमारा नैतिक कर्तव्य हैं, उनकी कार्यशैली की समीक्षा करके उन्हें जनपदीय, ब्लाॅकस्तरीय कांग्रेस के विभिन्न संगठनों में समायोजित किया जायेंगा। आप सभी आज से ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के मिशन 2022 की कामयाबी में जुट जायें। हम एक बार फिर आप सभी का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए आपके सुनहरे भविष्य की कामना करते हैं।

उक्त उद्गार पूर्व सांसद, छत्तीसगढ़ राज्य के प्रभारी डाॅ.पी.एल.पुनिया ने आज अपने ओबरी आवास पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता इन्द्रजीत सिंह रावत को उनके समर्थको के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाने के पश्चात् उनका अंगवस्त्र डालकर स्वागत करके अपने ओबरी आवास पर व्यक्त किया। उक्त सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस अनुसूचित जाति मध्य जोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने कांग्रेस परिवार शामिल नेता की गाड़ी पर पार्टी का झण्डा लगाकर समर्थकों को बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा ने किया।

समाजवादी पार्टी से अपने समर्थकों सहित त्याग पत्र देकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले इन्द्रजीत सिंह रावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी में सर्व समाज का हित सुरक्षित हैं। डाॅ.पी.एल.पुनिया विकास पुरूष ही नही कर्मयोगी सांसद रहे हैं। जिन्होंने अपने कार्यकाल में विकास की गंगा बहाकर जनपद के हर घर को बिजली से रोशन किया हैं। हम कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास करते हैं और बिना किसी दबाव के अपने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी से त्यागपत्र देकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हैं। आज से हमारी तथा हमारे साथियों की नैतिक जिम्मेदारी हैं हम नौजवानों की आस, गरीबों का विश्वास, गरीब, शोषित, पीड़ित की बुलन्द आवाज तनुज पुनिया की अगुवाई तथा पूर्व सांसद पी.एल.पुनिया की सरपरस्ती में सम्पूर्ण जनपद में कांग्रेस पार्टी का परचम लहराने में अपनी सम्पूर्ण ऊर्जा लगा दें। हम बाराबंकी जनपद के कांग्रेस परिवार को विश्वास दिलाते हैं कि हम आपके हर संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेंगे और 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताकर कांग्रेस का परचम लहराकर बहुमूल्य तोहफा देंगे।

पूर्व सांसद डाॅ.पी.एल.पुनिया, मध्यजोन कांग्रेस अनु. जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया की अगुवाई में अपने दो दर्जन से ज्यादा समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में इन्द्रजीत रावत के साथ मुख्य रूप से पवन कुमार यादव, सुशील वर्मा, रवीन्द्र कुमार यादव, प्रदीप कुमार, राममनोहर, मंजू गौतम, सहजराम यादव, सर्वेश कुमार, मो. लतीफ, फतेह अली, शहनवाज आलम, मो. अख्तर, मो. अल्ताफ, शैलेन्द्र कुमार वर्मा आदि थे, जिनको मध्यजोन कांग्रेस अनु. जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया बधाई दी।

रिपोर्ट – सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *