mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: 18 से 44 वर्ष के नागरिकों का टीकाकरण आगामी 1 जून से- जिलाधिकारी

बाराबंकी: जिलाधिकारी डाॅ0आदर्श सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जनपद में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु किये जा रहे कार्यो/प्रयासों के संबंध में विस्तृत रूप से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कोविड-19 से बचाव और उपचार की व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा जनपद में कोविड मामलों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। रिकवरी दर में लगातार वृद्धि हो रही है कोविड के टीकाकरण के संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों के क्रम में में 18 से 44 वर्ष के नागरिकों का कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान आगामी 01 जून 2021 से जनपद बाराबंकी में चलाया जा रहा है। तथा 45 वर्ष के ऊपर के लोगों वैक्सीनेशन यथावत चलता रहेगा।

ज़िलाधिकारी द्वारा पीकू (पीआईसीयू) के लिये सम्बंधित को निर्देशित किया कि इस वार्ड सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित किया जाय तथा जनपद में कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन आपूर्ति, बैड, चिकित्सकों आदि समुचित स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराये जाने के भी निर्देश दिये गए। संक्रमण की रोकथाम के लिए सेम्पलिंग कार्य को तेजी से कराने, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की टीम द्वारा स्वास्थ्य मॉनिटरिंग करते हुए मैडिकल किट उपलब्ध कराने, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, कोविड वैक्सीन लगाए जाने आदि कार्यो को तेजी से कराया जाए। कोविड नियमों का उल्लंघन करने एवं बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के विरुद्ध चालान/जुर्माना के साथ वैधानिक कार्यवाही के लिए भी निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅबीकेएस चौहान, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *