बूथ अध्यक्ष भाजपा का पावरहाउस: अमर पाल मौर्य

◆बूथ सत्यापन महाभियान की शुरुआत

◆एक पन्ना प्रमुख के जिम्मे 60 मतदाता।

बाराबंकी। प्रदेश महामंत्री एवं अवध क्षेत्र प्रभारी अमरपाल मौर्य ने बुधवार को भाजपा के बूथ विजय अभियान की शुरुआत की। प्रदेश महामंत्री ने जलालपुर मोहल्ले में आयोजित बैठक में  बूथ संख्या 394 के बूथ अध्यक्ष मोल्हे दीक्षित एवं समिति के अन्य सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।अपनी मौजूदगी मे बूथ समिति केसभी सदस्यों से परिचय प्राप्त किया।हौसला बढ़ाते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी का पावरहाउस है।तेज तर्रार एवं समर्पित बूथ समिति की बदौलत भाजपा केंद्र और प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सत्ता में है।

उन्होंने कहा सदर विधानसभा में हर हाल में कमल खिलाना है।बूथ समितियों में सभी जातियों,वर्गो एवं मोहल्ले के प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है।महिलाओं को विशेष महत्व देते हुए उन्हें बूथ समिति का सदस्य बनाना है।उन्होंने  बूथ क्षेत्र में रहने वाले पाँच कार्यकर्ताओं को व्हाट्सऐप समूह से जोड़ा।मतदाता सूची के अनुसार पन्ना प्रमुख भी नामित किये।कहा कि प्रत्येक पन्ना प्रमुख के जिम्मे 60 मतदाता रहेंगे।जिनसे सम्पर्क ,संवाद एवं समन्वय स्थापित करके चुनाव में उनके वोट डलवाने की जिम्मेदारी पन्ना प्रमुख की ही होगी।हिदायत देते हुए कहा कि बूथ का सामाजिक  एवं राजनैतिक ताना-बाना समझते हुए बूथ कमेटी का निर्माण करना है।

अधिक से अधिक लोगो को अपनी विचारधारा से जोड़ना है।जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने सभी का आभार ज्ञापित किया।इस अवसर पर संदीप गुप्ता, विजय आनंद बाजपेई, रामेश्वरी त्रिवेदी,सुरेंद्र कुमार वर्मा,विष्णु प्रभाकर वर्मा, गुरदीप सिंह,धीरेन्द्र कुमार वर्मा,अरविंद मौर्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट- मोहित शुक्ला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *