mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

*बेटे तनुज पुनिया के लिए पीएल पुनिया के शक्ति प्रदर्शन में पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने सपा बसपा के गठबंधन को बताया बेअसर, कहा मायावती कर रही है भाजपा के लिए काम ,भारी भीड़ देखकर गदगद हुए कांग्रेसी नेता, भीषण ट्रैफिक जाम से दिन भर परेशान रहे शहर के लोग, उजागर हुई प्रशासन की लापरवाही “द इंडियन ओपिनियन” के लिए आदित्य यादव की रिपोर्ट*

(बाराबंकी )किसान और नौजवान को कांग्रेस के हाथ से जोड़ने के लिए बाराबंकी में राज्यसभा सदस्य पी एल पुनिया ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया जीआईसी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जिले भर से आई भारी भीड़ और हजारों गाड़ियों की वजह से दिनभर शहर के लोग परेशान रहे पुलिस प्रशासन का ट्रैफिक मैनेजमेंट और क्राउड मैनेजमेंट फेल रहा लेकिन कार्यक्रम में आए हुए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता पीएल पुनिया की जुटाई हुई भीड़ को देखकर जरूर हैरान हुए और उनके प्रबंधन कौशल के कायल हुएl

रैली में जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के नेता संजय सिंह ने कहा कि गुजरात मॉडल नहीं यह गुजराती मॉडल है, जहां विकास जीरो है। उन्होंने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार की जुमलेबाजी से ऊब चुकी है और अब वह कांग्रेस की ओर देख रही है। संजय सिंह ने कहा कि 2019 में कांग्रेस सरकार आने वाली है और राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री बनने वाले हैं। इसके साथ ही 2022 में उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी और यहां की जनता को जुमलेबाजी से छुटकारा मिलेगी।


वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी में कहा कि भूपेश बघेल ने सुबह के सूरज का इंतजार किये बगैर छत्तीसगढ़ के किसानों का कर्ज माफ किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के चेहरे पर साफ पढ़ा जा सकता है कि 2019 का लोकसभा चुनाव राहुल गांधी का और प्रियंका गांधी का है। प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि तीन रुपए प्रतिदिन देकर उसने किसानों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि जब राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे तो नागरिकों के खाते में जितना पैसा भेजेंगे और उसका नाम गारंटी होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दस करोड़ रोजगार के नाम पर देश में सबसे बड़ी बेरोजगारी दी है। तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी जब प्रधानमंत्री बनेंगे तो सुबह का सूरज नही देखेंगे और उनकी सरकार आर्थिक खुशहाली ला देगी।

जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित कांग्रेस की किसान-नौजवान स्वाभिमान रैली में राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया, जितिन प्रसाद, तनुज पुनिया ने भी केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। कुल मिलाकर कांग्रेस पार्टी ने अपने इस कार्यक्रम के जरिए एकतरह से जिले में लोकसभा चुनाव का आगाज कर दिया है। पुनिया छत्तीसगढ़ के चुनाव में वहां के प्रभारी भी थे। ऐसे में बघेल की ताजपोशी कराने के बाद उनको अपने जिले में लाकर उन्होंने अपने विरोधियों को जोरदार राजनीतिक संदेश दिया। पुनिया के इस कार्यक्रम पर सत्ता दल के नेताओं की भी निगाहें टिकी थीं, क्योंकि पुनिया अपने पुत्र तनुज की बाराबंकी लोकसभा चुनाव में दावेदारी पक्की मानकर चल रहे हैं। जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित कांग्रेस की किसान-नौजवान स्वाभिमान रैली में राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी, जितिन प्रसाद, संजय सिंह, तनुज पुनिया समेत पार्टी के कई और भी बड़े नेता कार्यक्रम में शामिल हुए।

वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम योगी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे उन्होंने गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए कहा की बहन मायावती छत्तीसगढ़ में भी भाजपा को जिताने के लिए काम कर रही थी और यहां भी वह भाजपा का ही साथ देंगी..