भारतीय GDP पर कारोना आघात, रिकॉर्ड 23-9% की गिरावट

रिपोर्ट – रविंनन खजांची/मनीष निगम,

दुनिया भर में महामारी के चलते,देश मे लगाये गए लोकडौन का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है ,केंद्र सरकार में वित्तमंत्रालय की और से जारी आंकड़ो के अनुसार चालू वित्तवर्ष 2020-2021 अप्रैल-जून तिमाही में अर्थव्यवस्था में लगभग 23-9% की गिरावट दर्ज की गई है।
केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ो के हिसाब से कृषि को छोड़कर, लोकडौन का असर सभी सेक्टरों में भारी गिरावट आई है जिसमे विनिर्माण, निर्माण, सेवा आदि क्षेत्र प्रमुख हैं सबसे अधिक गिरावट निर्माण और कपड़ा उद्योग पर पड़ा है जो लगभग 50% के करीब है।

भारत मे covid 19 महामारी के फैलने के तुरंत बाद अर्थव्यवस्था में आई भारी गिरावट की यह पहली आधिकारिक स्वीकरोक्ति हैं।

भारत सरकार ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए मई माह में 20 लाख करोड़ के आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा की थी, लेकिन GDP में इस गिरावट को देखते हुए ये संकेत मिलते हैं, की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए सरकार को और ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *