mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़।

रिपोर्ट – कार्तिकेय पांडे,

महराजगंज: जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। जिसमें दो नाबालिग सहित 6 लड़कियां और दो पुरुष पकड़े गए हैं। पकड़ी गई लड़कियों से पूछताछ में अहम सुराग मिले हैं, इसके आधार पर अन्य स्थानों पर भी पुलिस छापेमारी कर सकती है।

सोमवार को देर रात सदर कोतवाली से सटे एक मोहल्ले में पड़ोसियों की शिकायत पर उपनिरीक्षक मनीषा सिंह ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ छापेमारी की। छापेमारी के दौरान गिरफ्तार लोगों के अलावा भारी संख्या में अश्लील साहित्य एवं अन्य सामग्री बरामद की हुई हैं। छापेमारी में कई लड़कियों की तस्वीरें, मोबाइल फोन, कॉस्मेटिक का सामान भी पाया गया हैं बताया जा रहा है कि यह सेक्स रैकेट लगभग दो माह से चल रहा था। यहां बिहार से युवतियां बुलाई जाती थी, इसके अलावा जिले के विभिन्न स्थानों से भी युवतियां लाई जाती थीं।

सेक्स रैकेट में पकड़ी गई एक महिला, पुलिसकर्मियों के यहाँ खाना बनाने का काम करती हैं। उसे यह विश्वास था कि पुलिस के करीब में रहने से उस पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। इतना ही नहीं, मोहल्ले के लोगों को मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी, इसके कारण मोहल्ले के लोगों ने आजिज आकर पुलिस को इस सेक्स रैकेट की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की छापेमारी में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ, हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस कार्रवाई जुटी हुई है।

सदर कोतवाल अखिलेश सिंह ने बताया कि पड़ोसियों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की, जिसमें दो पुरुष और दो नाबालिग सहित 6 लड़कियों को हिरासत में लिया गया है और सभी से पूछताछ की जा रही है। इस धंधे में अभी और लोगों के संलिप्त होने की आशंका है, शहर के कई स्थानों पर अभी और छापेमारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *