mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

मथुरा :द्वारिकाधीश मंदिर जा रही महिला से बदमाशों ने लूटी चेन, बचाव के लिए दौड़े पुरोहित को मारी गोली।

मथुरा :उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार सुबह-सुबह लूट और फायरिंग हुई। यहां शहर कोतवाली में एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली। महिला के शोर मचाने पर एक पुरोहित ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस बीच पुरोहित ने एक बदमाश को डंडा मारकर उसे बाइक से गिरा दिया। पुरोहित अपने एक साथी के साथ मिलकर बदमाशों से 5 मिनट तक संघर्ष करता रहा। तभी दूसरे बदमाश ने पुरोहित को गोली मार दी। गोली उसके पीठ में जा धंसी। इससे पुरोहित घायल हो गया। मौके का फायदा उठाकर बदमाश फरार हो गए। पुरोहित को आगरा रेफर कर दिया गया है।
शहर कोतवाली इलाके के वारी गली की रहने वाली लता चतुर्वेदी शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक करते हुए द्वारिकाधीश मंदिर में मंगला आरती करने निकली थीं।

पीड़िता लता चतुर्वेदी

छत्ता बाजार में बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से आकर लता के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। उसके बाद बदमाश भागने लगे। इसी बीच लता ने शोर मचाया। इसके बाद वहां से निकल रहे छत्ता बाजार निवासी पुरोहित मथुरेश चतुर्वेदी (55) और एक अन्य ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन बदमाशों ने मधुरेश को गोली मार दी।
मथुरेश चतुर्वेदी पीठ में गोली लगने से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा रेफर कर दिया।
पुलिस ने घटना के संबंध में आसपास के लोगों से जानकारी ली है।
पीड़िता लता चतुर्वेदी ने बताया कि वह वॉक करते हुए द्वारिकाधीश मंदिर मंगला आरती करने जा रहीं थीं। तभी दो बाइक सवार बदमाश आए। उन्होंने पीछे से गले से चेन तोड़ी। उन्हें लगा बंदर हैं लेकिन देखा तो बदमाशों ने चेन तोड़ ली थी। बाइक सवार एक बदमाश ने हेलमेट लगाया हुआ था। चेन तोड़ने के बाद जब शोर किया तो सामने से आ रहे दो व्यक्तियों ने उनको रोकना चाहा।
दोनों व्यक्तियों ने बदमाशों की बाइक गिरा ली और उनकी बेंत से पिटाई भी की। 5 मिनट तक संघर्ष चलता रहा। जिसके बाद बदमाशों ने गोली मार दी। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि मथुरेश चतुर्वेदी की पीठ में गोली लगी हैं। बाजार में लगे सीसीटीवी के जरिए बदमाशों की तलाश की जा रही हैं।
शहर के घनी बस्ती इलाके में इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दे डाली है। पहले चेन लूटना और उसके बाद विरोध करने पर राहगीर को गोली मार देना बता रहा है कि मथुरा में अब बदमाशों को पुलिस का खौफ नहीं रहा।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *