mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

महराजगंज: कंटेनर ले कर भाग रहे चोर ने फैलाई बम की अफवाह! पुलिस ने दबोचा

रिपोर्ट- कार्तिकेय पांडे,

महराजगंज : भारत-नेपाल की सोनौली सीमा से कंटेनर चुरा कर भाग रहे शख्‍स को पुलिस ने घेरा तो उसने कंटेनर में बम होने की बात कहकर दहशत फैला दी। उसने पुलिस को धमकी दी-‘रास्ता खाली कर दो, वर्ना सबको उड़ा दूंगा।’ पुलिस की घेराबंदी देख मौके पर सैकड़ों की भीड़ जुट गई थी। इसके बाद भी  दुस्साहस दिखाते हुए उस शख्‍स ने अंदर कोई तरल पदार्थ और अन्‍य सामान फेंकना शुरू कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। पुलिस कर्मी भी थोड़ा पीछे हट गए़।

उन्‍होंने उस शख्‍स पर रायफल तान ली, कन्‍टेनर को चारों ओर से घेर लिया। पुलिसकर्मियों ने उस शख्‍स को गिरफ्त में ले लिया। बाद से कंटेनर सहित उसे थाने ले गई।कई थानों की पुलिस कर रही थी पीछा कंटेनर ट्रक चोरी की सूचना मिलते ही सोनौली पुलिस ने वायरलेस पर मैसेज पास कर दिया। इसके बाद पुरन्दरपुर, कोल्हुई, फरेंदा, कैम्पियरगंज पुलिस ने ट्रक को रोकने के लिए पीछा शुरू कर दिया। कैम्पियरगंज में घेराबंदी देख चालक ने तेज रफ्तार से ट्रक को सीएसटीएन मार्ग पर पनियरा की तरफ मोड़ दिया। सूचना मिलते ही पनियरा पुलिस ने मुजुरी में बैरियर लगाकर मोर्चा संभाल लिया। कंटेनर वहां पहुंचा इसके बाद थोड़ी देर तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चला। बाद में पुलिस ने चोरी करने वाले शख्‍स को गिरफ्त में ले लिया। मौके पर कैम्पियरगंज और मुजुरी पुलिस भी मौजूद थी। खुद को उन्नाव का निवासी बता रहा
सोनौली से कंटेनर ट्रक चुरा कर भाग रहा शख्‍स पनियरा के मुजुरी में पकड़ा गया। पूछताछ में वह खुद को उन्नाव का निवासी बता रहा है। सोनौली पुलिस पूछताछ के बाद ड्राइवर को हिरासत में लेकर वापस लौट गई। कंटेनर भी अपने साथ ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *