*यूपी बोर्ड 2018 के 10वीं 12वीं के नतीजे कुछ देर में ऐसे जानिए अपने परिणाम…*


UP Board Result 2018 ऐलान आज दोपहर 12:30 बजे करेगा। इसी के साथ UP Board high school के छात्र-छात्राअाें की मेहनत अब रंग लाएगी। UP Board result 2018 बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं। 

इस साल 6 फरवरी से 12 मार्च तक हुईं यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं  के लिये करीब 66 लाख छात्र-छात्राओं ने फार्म भरा था। इसमें 10वीं के 36 लाख विद्यार्थी थे। ये संख्या पिछलो साल की तुलना में 20 लाख ज्यादा है

परीक्षा में नकल रोकने के लिए इस बार पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके चलते इस बार रिकॉर्ड 11 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी थी। अब करीब 55 लाख परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है। यूपी बोर्ड 10वीं के साथ-साथ 12वीं के नतीजे भी घोषित करेगा। पिछले वर्ष यानी 2017 में यूपी बोर्ड 10वीं ( यूपी बोर्ड हाईस्कूल ) का पास प्रतिशत 81.18 था।