mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

योगी सरकार का आदेश: महर्षि वाल्मीकि जयन्ती को प्रशासन भव्य रूप में संपन्न कराएं!

महर्षि वाल्मीकि जयन्ती भव्य तरीके से पूरे प्रदेश में संपन्न कराया जाएगा इस संबंध में योगी सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं ।

जनपद प्रतापगढ़ में आयोजन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार की अध्यक्षता में आज कैम्प कार्यालय में बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि विश्व के आदि कवि है जिन्होने विश्व प्रसिद्ध कालजयी कृति रामायण महाकाव्य की रचना श्री राम के जीवनकाल में की। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण सामाजिक मूल्यों, मानव मूल्यों एवं राष्ट्र मूल्यों की स्थापना का आदर्श है।

महर्षि वाल्मीकि द्वारा वर्णित स्थल जिन्हें राम-जानकी मार्ग, राम वन-गमन मार्ग आदि के रूप में जाना जाता है, सम्पूर्ण भारत स्थल पर लगभग 280 स्थलों के रूप में आज भी विद्यमान है। उत्तर प्रदेश में राम-जानकी मार्ग तथा राम वन-गमन मार्ग के अन्तर्गत अनेक स्थल विद्यमान है जहाँ भारतीय संस्कृति के मूल तत्व एवं मान्यताएं सुरक्षित है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि महर्षि वाल्मीकि जयन्ती को जनपद में भव्य रूप से मनाया जाये। वाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्र मूल्यों का व्यापक प्रचार प्रसार व आमजन मानस को इससे जोड़ने के लिये महर्षि वाल्मीकि से सम्बन्धित स्थलों/मन्दिर आदि पर दीप प्रज्जवलन/दीपदान के साथ-साथ अनवरत 8 घंटे का वाल्मीकि रामायण पाठ के कार्यक्रम किये जाये। उन्होने कहा कि श्रीराम व श्री हनुमान तथा रामायण से सम्बन्धित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों/मन्दिरों का चयन करते हुये रूचिपूर्ण आयोजन के साथ रामायण पाठ/भजन आदि के कार्यक्रम कराये जाये।

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बेल्हा एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी व खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर जनपद में स्थापित राम मंदिर, हनुमान मंदिर आदि पर कार्यक्रम आयोजित किये जाये, आयोजन स्थल पर पीने के पानी, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था व मन्दिर की साज-सज्जा का उचित प्रबन्ध किया जाये, साथ ही कार्यक्रम स्थल पर जनप्रतिनिधियों, गणमान्य एवं सम्मानित व्यक्तियों का आमंत्रित किया जाये। आयोजन स्थल पर कोविड-19 के दृष्टिगत सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुये बैठने की उचित व्यवस्था की जाये। जिलाधिकारी ने 31 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के आयोजन किये जाने एवं जनपद स्तरीय विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्यक्रम को भव्यता से सम्पन्न कराने हेतु मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, उपजिलाधिकारी सदर मोहन लाल गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *