mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

राजभर ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में जमकर की गई तानाशाही।

 सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने पंचायत चुनाव जीतने के लिए बीजेपी पर गुंडई, तानाशाही, हिटलरशाही का आरोप लगाया है। राजभर ने कहा देश की आजादी के बाद पहली बार इस तरह का चुनाव देखने को मिला है। उन्होंने कहा सदस्यों के खरीद फरोख्त  की गई है। जो लोग वोट नहीं दे रहे है उनका घर गिराया जा रहा मुकदमा दर्ज कर प्रताड़ित किया जा रहा है। ओमप्रकाश राजभर ने शायराना अंदाज में बीजेपी पर हमला बोला उन्होंने कहा की, ऐसी बानी बोलिए तुरतै झगड़ा होय, आपस में लोग लड़ कट मरै, यही भाजपा का उद्देश्य है। उन्होंने बताया 2022 में ये अपनी जमानत बचा लें यही बड़ी बात है सरकार बनाना तो दूर की बात है। जब ये सत्ता से बाहर होते हैं तो इन को महंगाई, अर्थव्यवस्था दिखती है, जब ये सत्ता में आ गए तो इनको मोतियाबिंद हो गया अब इनको मंहगाई नहीं दिख रही है। सरसो का तेल 60 रुपए से बढ़ कर 250 हो गया,अरहर दाल 50 से बढ़कर 150 रुपए किलो हो गई, गैस 400 से 900 रूपया हो गया, पेट्रोल-डीजल का दाम आसमान पर पहुंच गया, इन लोगों को ये महंगाई नहीं दिखती है।इन लोगों को दिखता है हिंदू-मुसलमान, भारत-पाकिस्तान, मंदिर-मस्जिद झगड़े वाली बात इन लोगों के दिमाग में आती है।
राजभर ने कहा की 20 दिन तक मुख्यमंत्री को लेकर उत्तर प्रदेश में ड्रामा चलता रहा अब मुख्यमंत्री के नाम पर वोट मिलने वाला नहीं है। अब ये चेहरा बदल-बदल कर जनता के बीच जाना चाहते हैं। उसी तरह उत्तराखंड में भी चल रहा है। यहां भी ये खेल खत्म नहीं हुआ है, ये पूर्ण रूप से सरकार चलाने में फेल हैं।  ब्राह्मण अगर विजय दुबे पकड़ा जाएगा तो उसे वज्र वाहन से ले जाएंगे वहीं अगर वहीं जौनपुर के सांसद धनंजय सिंह पकड़े जाएंगे तो वो सीओ की गाड़ी में जाएंगे। जितिन प्रसाद भाजपा में गए है लेकिन जब कांग्रेस में थे तो कहते थे बीजेपी पूरे प्रदेश में ब्राह्मणों की हत्या करा रही है।
 
रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *