mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

लखनऊ: दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने सर्राफा कारोबारी को मारी गोली, दहला लखनऊ।

लखनऊ – उत्तर प्रदेश में बेलगाम अपराधियों के हौसले चरम सीमा पर है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक अपराधिक वारदातों कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश में हत्या लूट से लेकर चोरी की वारदातों को लगातार अंजाम दिया जा रहा है।

ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला राजधानी लखनऊ में देखने को मिला। जहां दिनदहाड़े कुछ बदमाशों ने एक ज्वैलर पर गोलियां बरसा दी। ज्वैलर की पत्नी को भी निशाना बनाया गया लेकिन वह हमले से बच गई।
दरअसल घटना लखनऊ के थाना सरोजिनी नगर के बिजनौर क्षेत्र से है, यहां नरेंद्र यादव नाम के व्यक्ति की एसएस ज्वेलर्स नाम से दुकान है। घटना वाले दिन भी उन्होंने अपनी दुकान खोल रखी थी और कुछ ग्राहक भी मौजूद थे।


उस दौरान बाइक सवार दो युवक नरेंद्र की दुकान में घुस आए और बिना कुछ सोचे सीधे फायरिंग शुरू कर दी। इस अंधाधुंध फायरिंग ने सभी को अंदर तक झकझोर दिया। लेकिन आरोपियों के हौसले पस्त नहीं हुए।
उन्होंने नरेंद्र के सिर से बंदूक सटाकर फायरिंग कर दी। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनकी पत्नी पर भी चलाई गई। लेकिन वह काउंटर के नीचे छिप गई।

इस घटना की सूचना जैसे ही स्थानीय पुलिस को हुई उन्होंने दुकानदार को बंधु अस्पताल में एडमिट कराया। लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया गया। जहां पर उनका इलाज जारी है।
दुकानदार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस की तरफ से मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए समझने की कोशिश कर रही है कि वह आरोपी कौन थे, जिन्होंने नरेंद्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।


हैरानी की बात तो यह है कि उन आरोपियों ने केवल दुकानदार को चोट पहुंचाने के मकसद से फायरिंग की क्योंकि दुकान से किसी भी प्रकार की चोरी नहीं हुई।
आपको बता दें कि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है तथा पुलिस की कोशिश है कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *