mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

लखनऊ :पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तबीयत फिर बिगड़ी, सीएम योगी ने पीजीआई पहुँचकर की मुलाकात।

लखनऊ:पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तबीयत पहले से ज्यादा बिगड़ गई है, इसीलिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दिल्ली से सीधे लखनऊ स्थित पीजीआई पहुंचे। यहां उन्होंने कल्याण सिंह की सेहत का अपडेट लिया। सीएम के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी रहे। इस दौरान कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह और पीजीआई के निदेशक प्रो.आरके धीमन भी मौजूद रहे। कल्याण सिंह का बीते 47 दिनों से पीजीआई में इलाज चल रहा है। उनकी हालत में कोई सुधार नहीं है।


प्रो. आरके धीमन ने बताया, ‘आईसीयू में भर्ती कल्याण सिंह बीते कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर स्टेबल चल रहे थे, पर इस बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई है। उनकी किडनी में फिर से इन्फेक्शन बढ़ा है। डायलिसिस पुनः चालू की गई है। इसके अलावा उनके रक्तचाप में भी गिरावट देखी जा रही है। उनमें यूरिन से जुड़ी समस्याएं भी दिख रही हैं। हम लगातार उन पर नजर बनाए हुए हैं, और उन्हें वेंटिलेटर पर ही रखा गया है’।
कल्याण सिंह को 21 जून को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। उन्हें अनियंत्रित ब्लड शुगर व बैक्टीरियल इन्फेक्शन व सेप्सिस की शिकायत थी। इस बीच 3 जुलाई को उन्हें माइनर हार्ट अटैक पड़ा था। उसके बाद 4 जुलाई को पीजीआई आईसीयू में भर्ती कराया गया। पहले कल्याण सिंह की तबीयत में सुधार देखने को मिला था पर अचानक से 17 जुलाई को उनकी तबियत फिर से बिगड़ गई। उसी दिन उन्हें नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन पर रखा गया पर हालत न सुधरते देख उन्हें वेंटीलेटर पर रखकर लाइफ सपोर्ट सिस्टम दिया गया है। हालांकि, उनकी स्थिति क्रिटिकल ही रही।
आईसीयू में क्रिटिकल केअर मेडिसिन, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी व एंडोक्रिनोलॉजी के चिकित्सक लगातार उनकी देख रेख में है। इसके अलावा संस्थान के निदेशक प्रो.आरके धीमन भी उनके स्वास्थ्य से संबंधित सभी पहलुओं पर बारीकी से नजर रखे हैं।
20 अगस्त को दिल्ली से लौटकर सीएम योगी पीजीआई पहुंचे, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ वेंटिलेटर पर चल रहे कल्याण सिंह का हाल जाना।
01 अगस्त को गृह मंत्री अमित शाह उनका हाल चाल लेने पीजीआई पहुंचे थे। 28 जुलाई को उमा भारती पीजीआई पहुंचीं।

27 जुलाई को सीएम योगी पांचवी बार कल्याण सिंह को अस्पताल में मिलने पहुंचे, इससे पहले वह 18 जुलाई, 08 जुलाई, 06 जुलाई व 04 जुलाई को भी देखने गए थे। 23 जुलाई को सांसद बृज भूषण शरण सिंह पीजीआई पहुंचे। 22 जुलाई को विधान सभा अध्यक्ष हदय नारायण दीक्षित शाम को पीजीआई पहुंचे।
21 जुलाई को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पीजीआई पहुंचे,इनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा व मंत्री बृजेश पाठक भी मौजूद रहे। इसके पहले 04 जुलाई को रक्षा मंत्री लोहिया संस्थान में भी कल्याण सिंह को देखने पहुंचे थे। 20 जुलाई को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पीजीआई पूर्व गवर्नर को देखने पहुंचीं।

इसके अलावा प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना पीजीआई कई बार जाकर कल्याण सिंह से मिल चुके है।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *