mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

लखनऊ :समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बोला हमला।

लखनऊ :समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज रविवार को भाजपा सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री के योगी होने पर शक हो रहा है। जिला पंचायत में सरकार के इशारे पर पुलिस और अफसरों ने जो अन्याय किया गया है। सपा की सरकार आने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी। उनकी सूची तैयार कर ली गई है। अखिलेश यादव ने कोरोना डेथ सर्टिफिकेट और इलाज के मामले छुपाने वाले अफसरों पर भी कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा कार्यकर्ताओं को टारगेट करके अफसरों ने अत्याचार किया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के कार्यकर्ताओं को चिन्हित करके उनके हाथ-पैर तोड़े गए हैं। इससे दिल नहीं भरा तो उन्होंने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। मैंने आगरा में विकास किया था, उसे रोका गया है। भाजपा ने सब को मुबारकबाद दी है। लड्डू खिलाए, मगर पुलिस को क्यों नहीं धन्यवाद किया। जिले के डीएम और एसपी,पुलिस बल को अगर नहीं लगाया गया होता तो जो गुंडागर्दी के दम पर भाजपा ने चुनाव जीता है। वह कभी नहीं जीत पाते। कोरोना काल में लोगों ने ऑक्सीजन, दवा और अस्पतालों में बेड के लिए लाठियां खाईं है। अभी तक गुंडा शब्द का इस्तेमाल मैंने नहीं किया था।

अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा से दो लोगों ने आज सपा की सदस्यता ली। लोकतंत्र में प्लानिंग करके इस सरकार ने पंचायत चुनाव कराए। पंचायत चुनाव में सपा का बेहतर प्रदर्शन रहा है। भाजपा के जिला अध्यक्ष व विधायक गोली और बम के दम पर ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीते हैं। सरकार की इस पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं के साथ क्या किया? यह सब ने देखा है। झूठे मामले दर्ज किए गए।

अखिलेश यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। उत्तर प्रदेश के चुनाव में समाजवादी पार्टी को जनता ने सबसे ज्यादा पसंद किया और वोट दिया। भाजपा ने अपने गुंडों को आगे किया, जो जनता ने भी देखा हैं। इस वक्त भाजपा की सरकार है, वो बताएं कि किसानों की आय कितनी दुगनी हुई? साढ़े 4 साल में उन्होंने क्या किया? जब भाजपा का संकल्प पत्र बनाया गया, उसमें योगी जी नहीं थे।

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार बताएं कि किसान की आय आज क्या है? लगातार पेट्रोल-डीजल, खाद-बीज सब कुछ महंगा हो रहा है। भाजपा सरकार ने सत्ता में आने पर प्रदेश की जनता से जो वादा किया था, किसानों को जनता को भाजपा ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी,यह उन्हीं का घोषणा पत्र मेरे हाथ में है।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *