लखनऊ: हाथी से सायकिल पर सवार हुए पूर्व विद्यायक! कार्यकर्ताओ सहित सपा में शामिल

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर भरोसा करते हुए साहिबाबाद के पूर्व बसपा विधायक अमर पाल शर्मा अपने सैकड़ों साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली और अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

सपा प्रवक्ता राजेन्द्र ने बताया कि अखिलेश यादव के अनुमोदन के पश्चात् प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने आज नगर मंत्री भाजपा लखीमपुर खीरी रोहित तिवारी उर्फ लिटिल तथा भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिलामंत्री लखीमपुर मनीष तिवारी को भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

रोहित तिवारी उर्फ लिटिल तथा मनीष तिवारी ने अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताई है और सन् 2022 में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाने के लिए जी जान से जुटने का विश्वास दिलाया है।

इसके अतिरिक्त गोरखपुर की भोजपुरी अभिनेत्री काजल निषाद ने समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर अखिलेश यादव से भेंट की और शीघ्र ही समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने की इच्छा जताई।


रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *