mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

लखनऊ: 2 मंजिला इमारत धराशायी, एसडीआरएफ ने मलबे को हटाकर निकाला शव।

लखनऊ – राजधानी लखनऊ में थाना वजीरगंज स्थित रिवर बैंक कालोनी में बुधवार सुबह दो मंजिला इमारत अचानक ढह गई। जिसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू के लिए SDRF को बुलाया। SDRF ने जेसीबी से मलबे को हटवाकर करीब दो घंटे की मशक्कत से शव को बाहर निकाला है। बताया जा रहा है कि इमारत काफी जर्जर थी।

रिवर बैंक कॉलोनी में सूरजकुंड से सटे बना गोमती सदन जर्जर हालत में था। इसके अगले हिस्से में जियो फाइबर कंपनी में काम करने वाला गौरव त्रिवेदी अपने चाचा ज्ञानी त्रिवेदी के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक रात में गौरव बाहर वाले कमरे में और ज्ञानी भीतर वाले कमरे से सो रहे थे।

सुबह करीब 7 बजे बाहर वाले कमरे की छत अचानक ढह गई। पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ पहुंची तो जेसीबी से मलबा हटाकर उसमें दबे गौरव को निकाला गया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जेसीबी से मलबे को हटाने का काम खत्म हो गया है।

रिपोर्ट – आर डी अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *