*लगातार दूसरी जीत के बाद भाजपा में शामिल हुई बंकी चेयरमैन अंशु सिंह*

भाजपा प्रदेश कार्यालय में अपने समर्थकों के साथ बंकी चेयरमैन अंशु सिंह व उनके पुत्र रोहित सिंह

बाराबंकी। लगातार दूसरी बार विजयी नगर पंचायत बंकी चेयरमैन अंशू सिंह आज
अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ में भाजपा प्रदेश कार्यालय मंे प्रदेश
अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि भाजपा ही एक
ऐसी पार्टी है जो सभी का साथ और सभी का विकास चाहती है। विपक्षी चाहे
जितना शोर मचाये लेकिन उनकी दाल आगामी लोकसभा चुनाव में नही गलेगी और देश
की कमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ में ही रहेगी। वहीं इस मौके
पर बोलती हुई बंकी चेयरमैन अंशू सिंह ने कहा कि मेरा लक्ष्य मेरी नगर
पंचायत का विकास कराना है और वर्तमान में विकास की बात सिर्फ भाजपा ही कर
रही है और बिना भेदभााव के भाजपा विकास कर रही है। श्रीमती सिंह के साथ
में भाजपा में शामिल होने वाले मुख्य रुप से सभासद प्रिया गुप्ता, सुशील
मिश्रा, रोहित सिंह, जितेन्द्र सिंह ‘‘छोटू‘‘, अभिषेक मिश्रा, चंदन
तिवारी सहित क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे।