mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

विपक्ष वंश की मजबूती में जबकि मोदी भारत की  मजबूती में जुटे हैं- राधामोहन सिंह

◆भाजपा कार्यालय पर शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारियों की बैठक आयोजित।

◆बूथ विजय अभियान की शुरुआत 23 अगस्त से।

◆उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वाहन।

बाराबंकी। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा विपक्ष अपने वंश और परिवार को मजबूत करने में जुटा है जबकि प्रधानमंत्री मोदी देश को मजबूत करने में लगे हैं। देश की जल,थल एवं नभ की सीमाएं सुरक्षित हों इसके लिए सेना का हौसला बढ़ाने में जुटे हैं।प्रदेश प्रभारी मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर  सदर विधानसभा के शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारियों की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में सदर विधानसभा में कमल खिलाकर इतिहास रचना है।विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा  भ्रष्टाचार,गुंडाराज,जातिवादी राजनीति में जकड़ा हुआ

 प्रदेश मोदी-योगी शासन में  देश का अग्रणी प्रदेश बन गया है। व्हाट्सअप ग्रुप बनाकर मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाने के निर्देश दिए। बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 23 अगस्त को बूथ विजय अभियान की शुरुआत करेंगे। निर्देश दिए कि बूथ कमेटियों में सभी जाति,वर्ग एवं क्षेत्र का समन्वय होना चाहिए। बूथ जीतने के टिप्स भी कार्यकर्ताओं को दिए।

जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत एवं आभार ज्ञापित किया।संचालन संदीप गुप्ता ने किया।इस अवसर जिला प्रभारी रामचन्द्र कनौजिया,  विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र तिवारी, पद्मश्री राम सरन वर्मा , हरगोविंद सिंह, डॉ हरिनाम वर्मा, धीरेंद्र वर्मा,रचना श्रीवास्तव,प्रमोद तिवारी,शीलरत्न मिहिर,विजय आनंद बाजपेई, गुरुशरण लोधी , शिवम सिंह,सीए अश्विनी श्रीवास्तव, रोहित सिंह, विष्णु प्रभाकर,गुरदीप सिंह,संजीव वर्मा, अशोक चौहान सहित सभी शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *