mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

सपा ने दिखाया सायकिल का दम! 2022 की भरी हुंकार!

◆छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध जनेश्वर मिश्र की जयंती पर साइकिल यात्रा
◆ तहसील स्तर से लेके जिले भर में खूब दौड़ी साइकिल।
◆सपा के दिग्गजों ने दिखाया दम तो कार्यकर्ताओ में भी आया जोश

बाराबंकी: आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर समाजवादी पार्टी छाया चौराहे पर पूर्व मंत्री दुर्गा पाल एवं सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन द्वारा आयोजित साइकिल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया।

साइकिल यात्रा को रवाना करने से पहले राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन
जिलाधिकारी बाराबंकी को बढ़ती महंगाई,वेरोजगारी, फीस बृद्धि, उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध,तीनो कृषि अधिनियम को रद्द किए जाने के सम्बंध में ज्ञापन दिया गया।

आयोजित साइकिल यात्रा छाया चौराहे से प्रारंभ होकर कंपनी बाग ,जनेसमा डिग्री कॉलेज होते हुए ,बस स्टॉप, पटेल तिराहा ,आवास विकास ,लखपेड़ाबाग , गुरुद्वारा, बेगमगंज ,नेबलेट होते हुए छाया चौराहे पर समापन किया गया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री दुर्गापाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनहित एवं जन कल्याण के मुद्दों पर सतत संघर्षरत रहती है, आज देश में डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण जहाँ एक तरफ ट्रांसपोर्ट से जुड़ी तमाम बस्तुओं में भाड़ा बढ़ने से अनावश्यक रूप से रोजमर्रा की जरूरतमंद बस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा बृद्धि हुई है,वहीं दूसरी तरफ रसोई गैस की कीमत बढ़ने के कारण घर की रसोई का बजट बिगड़ गया है।
रिक्त पड़े सरकारी पदों पर नियुक्तियां ना होने के कारण प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं।

इस अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कहा कि कोविड-19 गाइडलाइन के कारण सभी स्कूल,डिग्री कॉलेज खुल नहीं रहे हैं उनके प्रबंध तंत्र अभिभावकों से मोटी फीस वसूल रहे हैं प्रदेश सरकार ने, कोरोना काल में फीस माफी का वादा करके भी पूरा नहीं किया है जिसे प्रदेश की जनता में सरकार के प्रति भारी आक्रोश की भावना पनप रही है।

वही समाजवादी युवजन सभा द्वारा महंगाई, भुखमरी,बेरोजगारी के खिलाफ सड़क पर अर्धनग्न प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन के माध्यम से डीजल पेट्रोल रसोई गैस की बेतहाशा वृद्धि पर अविलंब रोक लगाए जाने, कोरोना काल में स्कूल कॉलेज अभिभावकों से जबरन वसूली गई फीस को अगले सत्र को समायोजित कर फीस माफ करने के आदेश पारित करने, सरकार के विभागों में रिक्त पड़े सभी पदों की अविलंब भर्ती की जाए युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की मांग की गयी।

इस अवसर पर समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष आशीष सिंह आर्यन ने कहा कि प्रदेश के अधिकार छात्र युवा के अभिभावक कृषि कार्य से जुड़े हुए हैं उनके परिवार के जीवोपार्जन का साधन कृषि कार्य ही है लेकिन कृषि अधिनियम के तीनों काले कानूनों के कारण प्रदेश के छात्र और नौजवनों के अभिभावक, किसानों को उपज का समर्थन मूल्य ना मिलने के कारण अभिभावक किसान भुखमरी के कगार पर हैं, इन सब को देखते हुए तत्काल कृषि अधिनियम के तीनों काले कानून रद्द कर किसानों के लिए कल्याणकारी किसान नीति बनाई जाए।

भाजपा पर बड़े आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है प्रदेश में हत्यायें, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ी हैं महिलाएं और लड़कियां अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं उत्तर प्रदेश में पूर्ण रुप से जंगलराज है कानून का इकबाल खत्म हो गया है ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर मांगे नहीं मानी जाती हैं तो समाजवादी पार्टी के चारों यूथ फ्रंटल संगठन बड़े आंदोलन को बाध्य होंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रीतम वर्मा, राजेंद्र वर्मा पप्पू यशवंत यादव सद्दाम संदीप समीर राजू हर्षित मनीष आकाश यादव ऋषभ सिंह धर्मेंद्र यादव आदि सैकड़ों समाजवादी युवजन सभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट- शोभित मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *