mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

निःशुल्क राशन पाकर खिलखिला उठे चेहरे!

◆जिले भर में आयोजित किया गया कार्यक्रम,
◆1402 कोटे की दुकानों के माध्यम से लाखो को मिला लाभ
◆प्रधानमंत्री ने किया संबोधित, कहा दिल्ली से भेजा एक एक दाना मिल रहा जरूरतमंदों को

बाराबंकी: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत जनपद के 01 लाख 36 हजार व्यक्तियों को प्रतिव्यक्ति 05 किग्रा0 खाद्यान्न जिले के 1402 कोटे की दुकानो से निःशुल्क वितरित किया गया। प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान की अध्यक्षता में मुख्य कार्यक्रम क्षेत्रीय गांधी आश्रम के परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें जिलाधिकारी डॉ0आदर्श सिंह, पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह ने शहर के कोटे की दुकानों के 25 लाभार्थियों को छपे-छपाये वाटरप्रूफ बैग में खाद्यान्न वितरित किया।

श्री चौहान ने कहा कि कोरोना काल में जब कोरोना कर्फ्यु के कारण सभी गतिविधिया ठप हो गयी थी, तो सरकार द्वारा गरीब परिवारों को निःशुल्क अनाज वितरित किया गया था। पहले अप्रैल 2020 से नवम्बर 2020 तक निःशुल्क खाद्यान्न दिया गया। इस वर्ष भी मई 2021 से नवम्बर 2021 तक प्रतिमाह दो बार प्रतियूनिट 05 किग्रा0 खाद्यान्न दिया जायेंगा। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारों ने गरीब जनता का दर्द समझते हुए पूरी संवेदनशीलता प्रदर्शित किया तथा निःशुल्क खाद्यान्न वितरण करने का निर्णय लिया। उन्होने कहा कि सामाजिक समरसता और समानता के लिए गरीब परिवारों को पक्का मकान, बिजली, गैस, शौचालय दिया है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब कल्याण अन्न योजना का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होने वाराणसी की बादामी, कुशीनगर की अमरावती, झॉसी के पंकज सहगल, सुल्तानपुर की बवीता तथा सहारनपुर से कमलेश से वार्ता करके उनको शुभ कामनाए दिया। अपने सम्बोधन में उन्होने संतोष व्यक्त किया कि उनके द्वारा दिल्ली से भेजा जा रहा एक-एक दाना खाद्यान्न गरीब की थाली तक पहुॅच रहा है। उन्होने लोगों का धन्यवाद दिया कि बिना किसी भ्रम में पड़े उन्होने देश में निर्मित कोविड-19 का टीका उत्साहपूर्वक लगवाया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश कोविड का सबसे ज्यादा टेस्ट करने वाला राज्य है। इसके लिए उन्होने प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण करते हुए जिले की सभी कोटे की दुकानों को प्रधानमंत्री एंव मुख्यमंत्री का भाषण सुनाया गया। जिले में कोटे की दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, बैनर, पोस्टर, गुब्बारा लगाया गया था।

इस अवसर पर कार्डधारक नीलम माथुर, किरन जायसवाल, गुड़िया देवी, आशा डेनिमल, सीमा यादव, उज्मा परवीन, रानी मिश्रा, मालती देवी, विमला देवी, सावित्री देवी, प्रतिमा वर्मा सहित आदि को छपे-छपाये वाटरप्रूफ बैग में खाद्यान्न वितरित किया गया। जिलाधिकारी डॉ0आदर्श सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होने सभी कार्डधारको से अनुरोध किया कि राशन लेने से पहले ई-पास मशीन में अगूठा लगाकर पर्ची अवश्य प्राप्त कर लें।
         
कार्यक्रम का संचालन जिला पूर्ति अधिकारी डा0राकेश कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, एसडीएम अभय पाण्डेय, अपर जिला सूचना अधिकारी तथा लाभार्थीगण उपस्थित रहें।

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *