mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

सपा सरकार में जाति के आधार पर सैफई से नियुक्तियों की लिस्ट आती थी- स्वतंत्र देव सिंह

उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर अब राजनीतिक दलों के नेताओ द्वारा यूपी के सभी जिलों में आवाजाही होना शुरू हो गयी है, इसी क्रम में आज भाजपा के उत्तर प्रदेश के अध्य्क्ष स्वतंत्र देव सिंह का हरदोई आना हुआ, यहां उन्होंने हरदोई विधानसभा और शाहबाद विधानसभा के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और 22 में दोबारा योगी सरकार बनाने की हुंकार भरी।

स्वतंत्र देव सिंह ने प्रेस से मुख़ातिब होते हुए कहा कि समाजवादी सरकार में सरकारी नौकरियों की सूची सैफई से आती थी और एक जाति के लिए ही वह सूची बनाई जाती थी, योगी सरकार में 4 साल में साढ़े 4 लाख युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है, हमने किसी जाति या धर्म के भेदभाव किये बिना नौकरी बांटी है ऐसे में पब्लिक अपना नेता हमे मानती है न कि अखिलेश यादव को, उन्होंने दावा किया कि 2022 में योगी आदित्यनाथ की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 23 अगस्त से विजय बूथ अभियान शुरू होगा, नोएडा से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा इसकी शुरुआत करेंगे, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर पन्ना प्रमुखों का उत्तर प्रदेश के सभी मंडलों में सम्मेलन के साथ ही इस अभियान का समापन होगा, इस अभियान के तहत सदस्यता अभियान चलेगा जिसमे नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा व पुराने जो भी मेम्बर हैं उनका सम्पर्क अभियान चलेगा, लाभार्थियों से सीधे सम्पर्क अभियान चलेगा हर घर लोग सम्पर्क करने जाएंगे ये पूरी रुपरेखा तैयार की गई है।

हरदोई से शिवहरि दीक्षित की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *