mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

सावधान! नकली थम्ब इंप्रेशन से जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम पर धोखाधड़ी, पुलिस ने किया पर्दाफाश।

कुशीनगर। अगर आप ग्राहक सेवा केंद्र पर जा कर पैसों की निकासी या फिर जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज देते है तो कुशीनगर से आई यह साइबर धोखाधड़ी की यह खबर आपके लिए है।

मामला है फर्जी ग्राहक सेवा केंद्र से केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलवाने के नाम पर गांवों में घूमकर ग्रामीणों के साथ लाखो की ठगी करने वाले गिरोह का जिसका पुलिस ने खुलासा किया हैं।

कुशीनगर के तुर्कपट्टी पुलिस और जिले की साईबर टीम के संयुक्त कारवाही में तुर्कपट्टी थाने के भेलया शिवमन्दिर संस्कृत स्कूल के पास फर्जी ग्राहक सेवा केंद्र चला कर नकली आधार कार्ड, सिम कार्ड, नकली थम्ब इम्प्रेशन के द्वारा खाता धारकों के खातों से फर्जी तरीके से अवैध निकासी करते थे।

फर्जीवाड़ा करने से पहले गिरोह के लोग ग्रामीण क्षेत्र में घूमकर लोगो को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए ग्रामीणों का आधार कार्ड, फोटो, बैंक खाता का विवरण लेने के बाद उसके आधार पर फर्जी आधार कार्ड, फोटो, व नाम पता बदलकर गलत नाम पते से सिम फर्जी चालू करवा कर ग्राहक सेवा केंद्र पर खाताधारक का निशानी अंगूठा प्राप्त कर नकली थम्ब तैयार करते थे, तथा आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम के माध्यम से खाताधारकों के खातों से फर्जी तरीके से रकम निकलवा लेते थे। इसी फर्जीवाड़े में आज कुशीनगर पुलिस ने 5 लोगो को पकड़ा है।

जिनमे पवन कुशवाहा नाम के अभियुक्त द्वारा फर्जी आधारकार्ड तैयार करने का कार्य था, जबकि राहुल धवन और विशाल नाम के अभियुक्त फर्जी आधारकार्ड से सिम चालू करवाते थे, वही इस फर्जीवाड़े के अंतिम अभियुक्त मोहम्मद शादिक व रमेश द्वारा फर्जी सिम से बैंक खाता का डिटेल, फर्जी आधारकार्ड को सहजनवां गोरखपुर से रमेश नामक व्यक्ति से फर्जी थम्ब तैयार कराकर फ्राड करके खाताधारकों के खातों से पैसा निकाल लिया जाता था, पकड़े गए अभियुक्तों के पास से लैपटॉप, प्रिंटर व फिंगरप्रिंट स्कैनर सहित आधा दर्जन उपकरण भी बरामद किया गया है, पुलिस व साइबर सेल के संयुक्त कार्यवाही में यह बड़ी कामयाबी नए फ्राड का खुलासा करके लोगो को जागरूक भी किया।

कुशीनगर से गोविंद पटेल की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *