सीतापुर – पंचायत चुनाव की प्रक्रिया हुई तेज, प्रशासन ने चस्पा कराई आरक्षण सूची।
सीतापुर जनपद के नगर क्षेत्र में बने विकास भवन में सुबह से ही आरक्षण सूची देखने वालों का तांता लगा हुआ था।
उत्तर प्रदेश शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की सूची जारी कर दी थी।
जिसके बाद विकास भवन में इस सूची को चस्पा भी कर दिया गया है। बताया जा रहा है अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, आरक्षित, अनारक्षित सीटों का आवंटन किया गया है।
इस सूची का लंबे समय से इंतजार भी चल रहा था। जिला पंचायत सदस्य ब्लॉक प्रमुख और पंचायत सदस्यों के पद पर होने वाले चुनाव के लिए आरक्षण की लिस्ट जारी कर दी गई है।
रिपोर्ट – आरडी अवस्थी