mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

हरदोई:- फार्म संचालक की धारदार हथियार से हत्या।

-धान के खेत के पास लहूलुहान अवस्था मे पड़ा मिला शव

-मृतक की पत्नी ने गांव के एक युवक पर हत्या करने की जताई आशंका

हरदोई के बघौली थाना इलाके के कमोलिया गांव में मुर्गा फार्म संचालक एक युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई उसका शव धान के खेत में पड़ा मिला।मामले की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सीओ बघौली फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले में पड़ताल शुरू की। मृतक की पत्नी ने गांव के ही एक युवक के ऊपर हत्या की आशंका जताई है।

बघौली थाना क्षेत्र के कमोलिया गांव निवासी अखिलेश पुत्र छविनाथ गांव के बाहर खेत में मुर्गा फार्म का संचालन करता है।रविवार को अखिलेश का शव उसी के धान के खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला उसके शरीर पर धारदार हथियार के निशान मौजूद थे। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव सीओ बघौली हेमंत उपाध्याय फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।एसपी ने मृतक की पत्नी व परिजनों से वार्ता की और जानकारी जुटाई।

मृतक की पत्नी मोनिका ने बताया कि कल शाम को वह अपने पति के साथ धान के खेत में पानी लगा रहे थे इसी बीच उसी के गांव का ही रहने वाला शिवकुमार आया और उसके पति को अपने साथ ले गया। जाते समय उसके पति ने उससे 200 रुपये भी लिए थे।देर रात तक जब वह घर नहीं आया तो उसकी तलाश की गई इसी बीच सुबह तलाश करते समय जब वह मुर्गी फार्म पर पहुंची तो वहां पर दो मुर्गे मृत अवस्था में पड़े थे वही खेत में कुछ दूरी पर उसके पति का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था।मृतक की पत्नी ने हत्या करने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए आरोपित की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है शीघ्र ही पूरे मामले से पर्दा उठाते हुए हत्या किसने और क्यों की इसका खुलासा कर लिया जाएगा।

हरदोई से शिवहरि दीक्षित की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *