हरदोई: भूमि विवाद में बवाल के बाद चली गोली एक अधेड़ गंभीत रूप से जख्मी।

हरदोई के पचदेवरा थाना इलाके के कूड़ी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग में एक अधेड़ गोली लगने से घायल हो गया।घायल अधेड़ को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से कई लोगों को हिरासत में लिया है।पुलिस ने तमंचा व बन्दूक बरामद कर लिया है।

पचदेवरा थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव में संतोष सिंह का गांव के ही ज्ञानेंद्र सिंह अंकित सिंह देवेंद्र सिंह टिल्लू सिंह व राजेश सिंह से भूमि का विवाद चल रहा है।बताया जाता है कि खेतों के बीच में चकरोड निकला है।खेत और चकरोड के बीच मे बने खन्दक पर गांव के ही ज्ञानेंद्र सिंह घूरा डालने लगे हैं। इसका संतोष ने यह कहते हुए विरोध किया कि खन्दक वाली जमीन उसकी है। इसी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच गाली गलौज होने लगा और उसके बाद फायरिंग हुई।

संतोष का कहना है कि उनके लोगों ने तमंचे व बंदूक से फायर किए हैं जिससे एक गोली संतोष के पैर में लग गई।गोली लगने से वह बुरी तरीके से जख्मी हो गया। जबकि ज्ञानेंद्र पक्ष के लोगों का कहना है कि संतोष पक्ष के ही लोगों के द्वारा फायरिंग की गई।हालांकि गोली लगने के बाद से ही हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूरे मामले में कार्यवाही की जा रही है।

हरदोई से शिवहरि दीक्षित के साथ राहुल बाजपेयी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *