2022 में अखिलेश के नेतृत्व में सपा की सरकार बनना तय- अरविंद सिंह गोप

बाराबंकी:समाजवादी छात्र सभा संगठन विस्तार का कार्यक्रम पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के नेतृत्व में छात्र सभा जिलाध्यक्ष आकाश यादव द्वारा संगठन विस्तार का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एवं 2022 में समाजवादी पार्टी की अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सरकार लाने के लिए कार्य करने का संकल्प भी लिया।

छात्र सभा संगठन विस्तार तूफैला सिद्दीकी जिलापाध्यक्ष, शिवा वर्मा जिला उपाध्यक्ष, जितेंद्र रावत जिला उपाध्यक्ष, शुभम यादव जिला सचिव, विकास यादव विधानसभा अध्यक्ष जैतपुर, अनुज रावत मित्तल कुमार गौतम एवं आशुतोष यादव को जिला कार्यकारिणी सदस्य छात्र सभा बनाया गया! छात्र सभा जिलाध्यक्ष आकाश यादव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर मनोनयन पत्र दिया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी पार्टी कभी बूढ़ी नहीं होगी. पार्टी का नेतृत्व हमेशा नौजवानों के हाथ में ही रहेगा.
आगे मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास सभी छात्र नौजवान अपने अपने बूथ को मजबूत करेंगे ,जिताएंगे और वोट भी बढ़ाएंगे नौजवान हमारी पार्टी के लिए बहुत जरूरी हैं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह, जिलाध्यक्ष युवजन सभा आशीष सिंह आर्यन, हसमत अली गुड्डू प्रदुम यादव इंद्रेश सिंह वसीम बेलखरा ,कृष्ण कुमार रावत आई के वर्मा, आनंद यादव ‘कृष्णा’ आदि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट- सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *