mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

4800₹ मूल्य के इंजेक्शन को 11000₹ में बेचने वाले को पुलिस ने दबोचा।

बाराबंकी: जहाँ देश मे कोरोना महामारी का आतंक मचा हुआ है और इस समय जीवन रक्षक दवाओं की आवश्यकता है ऐसे समय मे भी लोग दवाओं की कालाबाजारी करने से बाज नही आ रहे है।

दवा की कालाबाजारी करने वाले एक अभियुक्त को थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कालाबाजारी की जा रही 6 डेसरेम इन्जेक्शन की शीशी जिसकी कीमत-28,800/-रूपये है बरामद किया है।

थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त विपिन कुमार वर्मा पुत्र राजनारायन वर्मा निवासी कस्बा व थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी को असैनी मोड़ थाना कोतवालीनगर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कालाबाजारी करने वाली 6 डेसरेम इन्जेक्शन की शीशी बरामद हुई, इसकी कीमत प्रति इन्जेक्शन 4800/- रूपये है जबकि अभियुक्त उपरोक्त द्वारा डेसरेम इन्जेक्शन को ब्लैक में 11000/- रूपये में बेचा जा रहा था।

उक्त के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0-426/2021 धारा 269/270/420 भादवि 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम व 3 महामारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।

रिपोर्ट- नितेश मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *