पहले 3-3 रुपए की बढ़ोतरी के बाद अब 90 पैसे और महंगा हुआ ईंधन, दिल्ली में नए रेट जारी

नई दिल्ली: आम जनता को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। इससे पहले महज चार दिन पहले ही तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के घरेलू बजट पर अतिरिक्त दबाव बढ़ा दिया है।
नई दरों के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 98.64 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.58 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर परिवहन खर्च, रोजमर्रा के सामान और अन्य सेवाओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक परिस्थितियों का असर घरेलू ईंधन कीमतों पर देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ती महंगाई से वाहन चालकों, व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है।
लोगों का कहना है कि लगातार ईंधन महंगा होने से रोजमर्रा की जिंदगी पर सीधा असर पड़ रहा है। आने वाले दिनों में कीमतों को लेकर सरकार और तेल कंपनियों के रुख पर सभी की नजर बनी हुई है।