mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

हरदोई पुलिस को मिली बड़ी सफलता हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी गई!

हरदोई की अतरौली पुलिस ने शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी भाग निकलने में सफल रहा।शस्त्र फैक्ट्री में छह तमंचा एक बंदूक अर्ध निर्मित असलहा व असलहे बनाने के उपकरण पुलिस ने बरामद किए हैं। इन असलहों की तस्करी अतरौली थाना इलाके का टॉप टेन सक्रिय अपराधी अपने साथी के साथ कर रहा था।

मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एसपी अनुराग वत्स के निर्देशानुसार अवैध शस्त्र फैक्ट्री बरामदगी के संबंध में अभियान चलाया जा रहा था।इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी व सीओ संडीला के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अतरौली को मुखबिर के माध्यम से एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी के मुताबिक मुखबिर ने सूचना दी कि अतरौली गांव में दीपू उर्फ राम मनोहर के घर असलहा फैक्ट्री चलाई जा रही है। पुलिस ने यहां पर छापेमारी की और 4 लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार लोगों में एक ने अपना नाम आजाद उर्फ पुनिया निवासी शांतिखेड़ा दूसरे ने दीपू उर्फ राम मनोहर निवासी अतरौली थाना अतरौली बताया जबकि एक नए अनिल कुमार निवासी भगवंतपुर चुनक्के निवासी रामपुर थाना संडीला बताए।इसी के साथ इन्होंने अपने फरार साथी का नाम हरिश्चंद्र निवासी अटवा भदैसा थाना सण्डीला बताया।यहां से पुलिस को एक बंदूक छह तमंचे व असलहे बनाने के उपकरण के साथ अर्धनिर्मित असलहा भी बरामद हुए हैं।

एसपी ने बताया की इनमे आजाद उर्फ पुनिया अतरौली थाने का टॉप टेन अपराधी है। बताया कि यह अपने साथी के साथ अवैध असलहों की तस्करी करता था जबकि दीपू व अनिल असलहा बनाते थे।यह कहाँ सप्लाई होते थे  पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है और इसी के साथ फरार की तलाश की जा रही है।

रिपोर्ट – शिवहरि दीक्षित, हरदोई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *