mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

लखनऊ राजधानी का हिस्सा होने के बाद भी बीकेटी सुविधाओं से वंचित – सपा नेत्री मधुलिका यादव

लखनऊ। बख्शी का तालाब से 2022 विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरने का मन बना रही मधुलिका यादव ने आज पत्रकारों से बात करते हुए जानकारी दी की बीकेटी क्षेत्र राजधानी से जुड़ा होने के बाद भी सुविधाओं से वंचित है। मधुलिका यादव पेशे से हाईकोर्ट की वकील भी हैं। और 22 सालों से बीकेटी क्षेत्र में सामाजिक काम कर रही हैं। जिस कारण बीकेटी की जनता मधुलिका यादव से जुड़ी हुई है। मधुलिका यादव का मायका मेरठ और ससुराल सिधौली सीतापुर है और जनता में काफी लोकप्रिय हैं।

मधुलिका यादव समाजवादी पार्टी से बीकेटी से टिकट की सबसे प्रबल दावेदार हैं। मधुलिका यादव ने बताया कि कोरोना काल में बीकेटी की गरीब औऱ असहाय जनता का उन्होने कैसे ख्याल रखा। दवा औऱ खाना पानी बहुत मेहनत से बीकेटी की जनता तक पहुंचा। सरकारी अधिकारी से मधुलिका यादव काफी नाराज दिखी। उनका कहना था कि हमारे पास आने वाली जनता सबसे ज्यादा सरकारी अधिकारियों और पुलिस से प्रताड़ित होती है। हम सभी की मदद करने का पूरा प्रयास करते हैं।

मधुलिका यादव सपा की एक कर्मठ कार्यकर्ता औऱ ईमानदार छवि की नेता हैं। मधुलिका यादव पिछले कई वर्षों से बीकेटी क्षेत्र में सामाजिक काम कर रही हैं। प्रेस वार्ता में मधुलिका ने बताया कि अखिलेश औऱ मुलायम के पद चिन्ह्नों पर चलकर ही समाजवादी पार्टी आज सभी के दिलों पर राज कर रही है। बीकेटी क्षेत्र काफी बड़ा होने के कारण राजनीति दृष्टिकोण से बेहद ही अहम मना जाता रहा है। बीकेटी की जनता ने कई बार कानून के पेशे वालों को पसंद किया है।

रिपोर्ट – रामेश्वर दयाल अवस्थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *