mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: कांग्रेस महिला संगठन अध्यक्ष द्वारा आयोजित सम्मेलन में बोले तनुज पुनिया।

बाराबंकी। भाजपा शासन काल में महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म तथाा हत्याओं ने प्रदेश की आत्मा को झकझोर कर रख दिया है। प्रदेश की कोई भी गली सड़क ऐसी नहीं है जहां पर महिलायें अपने आपको सुरक्षित समझ सके। आज देश की आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनकर अपनी सुरक्षा खुद ही करनी पड़ेगी। देश तथा प्रदेश की भाजपा सरकार से महिलायें अपनी सुरक्षा की आस न रखे इनकी सोच महिला विरोधी है। महिला अत्याचार, उत्पीड़न, दुष्कर्म, हत्या पर भाजपा की खामोशी चिन्ताजनक है।

उक्त उद््गार कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्यजोन के कार्यकारी अध्यक्ष तनुज पुनिया ने आज विकास खण्ड बंकी के ग्राम जहांगीराबाद में महिला अध्यक्ष शबनम वारिस द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन में कही जिसकी अध्यक्षता साफिया बानो तथा संचालन रिंकी रावत ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद डा0 पी0एल0 पुनिया की पुत्रवधु श्रद्धा पुनिया महिला सम्मेलन में मौजूद थी।

मध्य जोन के कार्यकारी अध्यक्ष तनुज पुनिया ने कहा कि भाजपा की सोच ही महिला विरोधी है समय-समय पर इनके मुख्यमंत्रियों तथा आर0एस0एस0 के अनुयायियों द्वारा महिलाओं के खिलाफ ऐसी अशोभनीय टिप्पणी की गयी है जिसे बता पाना भी असंभव है। भाजपा के राज्य में देश का अन्नदाता आज दो महीनों से अपनी जमीन, फसल बचाने तथा तीन कृृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर खुले आसमान के नीचे दिल्ली की सीमा पर संघर्षरत है इस आन्दोलन में लगभग 76 किसान भाईयों ने अपनी शहादत दी है। आज उनके घर परिवार की महिलाओं बच्चों के ऊपर क्या गुजर रही है इसकी चिन्ता सरकार को नहीं है सरकार को तो सिर्फ अपने उद्योगपति मित्र ही नजर आ रहे है। भाजपा की सरकार में किसानों को सिर्फ तबाही मिली है उनकी आय को दुगनी करने का वादा करके सत्ता में आयी भाजपा सरकार में उनकी फसल की लागत नहीं मिल पा रही है। अब समय आ गया है कि 2022 में उत्तर प्रदेश से और 2024 में देश से भाजपा का सफाया करने का, क्योंकि भाजपा सरकार का नौजवान, आवाम, किसान, महिला विरोधी चेहरा और चरित्र जनता के सामने आ गया है।

सम्मेलन की आयोजक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शबनम वारिस ने अनुसूचित जाति विभाग के मध्य जोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया का पुष्प गुच्छ देकर तथा सम्मेलन की विशिष्ट अतिथि उनकी पत्नी श्रद्धा पुनिया को बुके भेंटकर गगनभेदी नारों के साथ स्वागत किया। तदोपरान्त अपने सम्बोधन में कहा कि देश तथा प्रदेश सरकार ने आवाम के बीच सिर्फ नफरत फैलाने का काम किया है इन्होंने अपना एक भी चुनावी वादे को पूरा नहीं किया है। अब समय आ गया है कि इन सत्ता के भूखे भाजपाईयों को पहले प्रदेश की फिर देश की आवाम सत्ता से बेदखल कर दे।

सम्मेलन की विशिष्ट अतिथि श्रद्धा पुनिया ने सफल सम्मेलन आयोजित करने के लिये आयोजकों को बधाई देते हुये कहा कि आज देश तथा प्रदेश में एक ऐसे राजनैतिक दल की सरकार है जिसकी इस देश की आजादी से लेकर तरक्की तक कोई इतिहास नहीं है। इनकी राष्ट्रभक्ति सिर्फ दिखावा है। जब देश का नौजवान, किसान, आवाम, आजादी की लड़ाई लड़ रहा था तो आज के सत्ताधारी लोग अंग्रेजों की चापलूसी करके आजादी के दीवानों के बजाय अंग्रेजों का साथ देकर राय साहब की उपाधि लेने में व्यस्त थे। आज कांग्रेस के बलिदानी इतिहास और आजादी की लड़ाई की जानकारी आवाम तक पहुंचानी है। समाज के हर वर्ग की तरक्की तथा उनके घरों में खुशहाली हो इसके लिये प्रदेश तथा देश की जालिम भाजपा सरकार का जाना बहुत जरूरी है।

सम्मेलन मे मुख्यरूप से प्रीति शुक्ला, तस्लीमन खान, सोनम वैश्य, मीरा गौतम, मोमिना खातून, शिखा गुप्ता, सरोज रावत, बिन्दुमती, मनीषा रावत, आफरीन बानो, लज्जावती, सुमन देवी, शालनी रावत, आस्था यादव, राजकुमारी, सरिता, अंजली, संगीता रावत, आशा गौतम, अनीस जहां, नीलम कुमारी मरियम, मरजीना,सुषमा रावत, गीता वर्मा सहित सैकड़ों की संख्या मे महिलायें मौजूद रहीं।

रिपोर्ट -सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *