mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

इटावा का जंक्शन समेत सभी स्टेशनों की अव्यवस्थायें होंगी जल्द दुरुस्त।

भरथना, इटावा। इटावा भाजपा के पूर्व विधायक व रेलबोर्ड व मंत्रालय में ZRUCC के सदस्य के०के० राज ने कहा है कि इटावा जंक्शन के साथ जनपद की सभी रेलवे स्टेशनों की समस्त अव्यवस्थाओं को जन्द दुरुस्त कराया जायेगा। चाहे रेलवे स्टेशन से व रेल यात्रियों से जुड़ी कोई भी अव्यवस्था हो या समस्या हो प्रत्येक दशा में समस्याओं का जन्द निस्तारण कराया जायेगा।
भाजपा के पूर्व विधायक व रेलवे बोर्ड व रेल मंत्रालय में ZRUCC के सदस्य के०के० राज भरथना में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर रामस्वरूप यादव व भरथना नगर पालिका परिषद में भाजपा की नामित सभासद ओमलता यादव के आवास पर मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने कहा है कि कोविड-19 के कारण रेलवे अभी ट्रेनों को पूर्व की तरह गति प्रदान नही कर पा रहा है।

लेकिन बहुत जल्द रेलवे बोर्ड व रेल मंत्रालय आम यात्रियों के आवागवन के लिए समय समय पर व कुछ रुक कर ट्रेनों का संचालन करने का प्रयास कर रहा है।
आपको बतादें इटावा भजपा के पूर्व विधायक के०के० राज को भारत सरकार रेलवे बोर्ड व रेलवे मंत्रालय द्वारा ZRUCC का सदस्य नियुक्त किये जाने पर जनपद के भाजपा संगठन और भाजपा समर्थकों में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई है। इस खबर के फैलते ही भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने पूर्व विधायक के०के०राज के स्वागत सत्कार करने की होड़ लगी हुई है। जिसके क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर रामस्वरूप यादव, भाजपा नामित सभासद ओमलता यादव, भाजपा निर्वाचित सभासद अंशू सिंह वर्मा, ईशू यादव सहित तमाम भाजपा नेता पदाधिकारी कार्यकर्ताओं समर्थकों ने स्वागत सम्मान किया है।

रिपोर्ट -विजयेन्द्र तिमोरी, संवाद सूत्र भरथना, इटावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *