mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: सद्भावना दिवस के रुप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि!

बाराबंकी। कोरोना महामारी के चलते प्रदेश इस समय संकट की घड़ी से गुजर रहा हैं, बाजार, दुकान, व्यवसाय बंद होने से गरीब आवाम भुखमरी की कगार पर पहुंच गयी हैं, ऐसे नाजुक समय में अखिल भारतीय कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कांग्रेसजनों से अनुरोध किया हैं कि प्रदेश की आवाम की सेवा में लग जायें, जरूरतमंदो की जितनी सेवा कांग्रेसजन कर सके करें। विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री का गौरव पाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के शहादत दिवस पर हम उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सम्पूर्ण जनपद कोरोना महामारी के चलते हर जरूरतमंद साथी के लिये कांग्रेस हेल्पलाइन नम्बर दे रही हैं, जिसपर फोन करके आवाम अपनी परेशानी बता सकती हैं। कांग्रेस परिवार का साथी आपकी हर संभव मदद करेंगा।

उक्त आशय की जानकारी आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के शहादत दिवस पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जनपदीय प्रभारी सचिव राहुल त्रिपाठी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, अनु. जाति के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पुनिया तथा कांग्रेस परिवार के साथ दिवंगत नेता स्व. राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के पश्चात् कांग्रेसजनों को दी। स्व. राजीव गांधी का शहादत दिवस, सद्भावना दिवस के रूप में मनाकर स्थानीय जिला अस्पताल में कांग्रेसजनो के साथ जरूरतमंद, गरीब, मरीजों को लंच पैकेट का वितरण किया।

प्रदेश जनपदीय प्रभारी सचिव राहुल त्रिपाठी ने बताया कि जबसे इस देश में कोरोना महामारी ने दस्तक दी हैं, तभी से जनपद बाराबंकी के कांग्रेसजनों ने सांझा रसोई चलाकर गरीबों की मदद की और तभी से हमारे लोकप्रिय पूर्व सांसद डाॅ. पी.एल.पुनिया उनके सुपुत्र तनुज पुनिया तथा कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन लगातार जरूरतमंदो की भोजन, पानी, दवा हर जरूरत की मदद कर रहे हैं, अब जनपद की आवाम को अगर कोई परेशानी होती हैं तो कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मो. मोहसिन के मो. 9415090313, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा को 9415774291, बंकी ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश वर्मा को 8423330828, देवा में फरीद अहमद को 9628178747, फतेहपुर में इन्द्रेश वर्मा को 7524079256, निन्दूरा में आमिर अयूब किदवई को 7786825489, सूरतगंज ब्लाॅक में सुरेन्द्र वर्मा को 9918252929, रामनगर में संतोष रावत को 9161502077, सिरौलीगौसपुर में दुर्गेश दीक्षित को 9450744505, महादेवा में सद्दाम हुसैन को 8182837866, हरख में पुत्तूलाल वर्मा को 7275695016, सिद्धौर में जलालुद्दीन गुड्डू को 9198208002 हैदरगढ़ में सियाराम यादव को 7992056772, त्रिवेदीगंज में सुशील कुमार वर्मा को 7651833354, सुबेहा में वीरेन्द्र सिंह को 8009664416, बनीकोडर में भष्मा प्रसाद मिश्रा को 9935160257, पूरेडलई में सुरेन्द्र कुमार सिंह को 9984228262, दरियाबाद में राजीव रावत को 9794542788 पर फोन करके अपनी परेशानी बता सकता हैं। जरूरतमंदों की हर सम्भव मदद होगी।

लगभग एक दशक के छोटे राजनैतिक जीवन में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले अपने प्रिय नेता स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर जिला अस्पताल में लंच पैकेट वितरण करने वालों में मुख्य रूप से कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, प्रभारी प्रदेश सचिव राहुल त्रिपाठी, अनु. जाति मध्य जोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया, राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सरजू शर्मा, सिकन्दर अब्बास रिजवी, संजीव मिश्रा, रामहरख रावत, मुइनुद्दीन अंसारी, राजवीर यादव, रामू यादव, पवन यादव, श्रीकान्त मिश्रा, अम्बरीश रावत, राजवीर सिंह, मो. जमील, अंशुल कुमार, मो. सद्दाम, पिन्टू कुमार, श्रीमती गौरी यादव, मीरा गौतम, फरजाना खातून सहित दर्जनों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

रिपोर्ट–सरदार परमजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *