mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

हरदोई:- बेटे ने पिता की गोली मारकर की हत्या, शव को घर मे दफन करने के लिए खोद रहे थे गड्ढा, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजन शव को घर में ही दफन करने के लिए गड्ढा खोद रहे थे इसी बीच गोली चलने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर जाच पड़ताल की और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने आरोपित युवक उसकी माँ व एक बालिका को हिरासत में लिया। मृतक के छोटे बेटे ने अपने भाई भौजाई व बहन के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

मुहल्ला मलकंठ बजरिया निवासी शिवनाथ पुत्र बबलू व्यापार करते थे। जैसा कि बताया गया कि परिवार में दो पुत्र, पत्नी और एक बेटी है। परिवार में कलह चल रही है। गुरुवार की रात को परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद पुत्र रोहित ने तमंचे से पिता को गोली मार दी। आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी और पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सीओ बिलग्राम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घर के अंदर एक गड्ढ़ा खोदा हुआ था, आशंका जताई जा रही थी कि हत्या के बाद शव को घर में ही आरोपित दफन करना चाहते थे। पुलिस ने मौके से आरोपित और उसकी मा व एक बच्ची को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मौके पर जाच पड़ताल की है।

घटना की सूचना पर एएसपी पूर्वी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और आरोपित से घटना के संबंध में जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि पारिवारिक जमीन जायदाद को लेकर विवाद में घटना को अंजाम दिया गया था।मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपितों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

हरदोई से शिवहरि दीक्षित की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *