mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

बाराबंकी: पूर्व कैबिनेट मंत्री गोप ने किया भंडारे का शुभारंभ! मांगा 2022 फतह का आशीर्वाद

बाराबंकी: आज जनपद अन्तर्गत शहर के पल्हरी चौराहे पर चौथे बड़े मंगल के शुभ अवसर पर समाजवादी पार्टी की महिला नेता पूनम गिहार द्वारा आयोजित भंडारे का शुभारम्भ समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने बजरंगबली की पूजा अर्चना करते हुए किया। तत्पश्चात आए हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद गोप ने कहा कि सपा की नेत्री पूनम गिहार हर वर्ष इसी तरह भंडारे का आयोजन करती रहती हैं। बजरंगबली से प्रार्थना करता है कि पूनम गिहार को और तरक्की दे,आने वाले दिनों में इस भंडारे को और विस्तार से आयोजित कर सकें इसी क्रम में उन्होने आगे कहा कि मै ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि देश और प्रदेश में अमन और शांति कायम रहे और जल्द से जल्द इस महामारी से छुटकारा मिल सके तथा 2022 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पुनः सरकार बने और प्रदेश में खुशहाली और तरक्की की राह आसान हो सके एवं किसान, मजदूर,गरीबों के चेहरे पर मुस्कान आ सके।

इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद लोगों में पूर्व विधायक राम गोपाल रावत,पूर्व अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह,हशमत अली गुड्डू,राणा गिहार,शिवम् गिहार बच्चू, मों आसिफ आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- शोभित मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *