mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

महाराष्ट्र में CM एकनाथ शिंदे के शपथ ग्रहण के बाद हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार-

महाराष्ट्र में CM एकनाथ शिंदे के शपथ ग्रहण के 39 दिन बाद यानी मंगलवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। कैबिनेट विस्तार को देखते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को अपने सभी दौरे रद्द कर दिए हैं।शपथ लेने के करीब एक हफ्ते बाद शिंदे और देवेंद्र फडणवीस दिल्ली पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। वे नांदेड़ और हिंगोली जाने वाले थे। वहीं सचिवालय कर्मचारियों की मुहर्रम की छुट्‌टी भी कैंसिल कर दी गई है।

शिंदे सरकार का मंत्रिमंडल शपथ ले सकता है. सुबह 11 बजे ये शपथ ग्रहण समारोह संभव है।कुल 14 मंत्री इस नई सरकार में शपथ ले सकते हैं। अभी तक मंत्रियों को लेकर कोई औपचारिक ऐलान तो नहीं हुआ है। इस बार बीजेपी खेमे से सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रिकांत पाटिल, गिरीश महाजन को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है,
वहीं शिंदे खेमे से गुलाब राव पाटिल, सदा सावरकर, दीपक केसरकर को मौका दिया जा सकता है।

मुख्यमंत्री के सहयोगी ने कहा, “राज्य विधानमंडल का मानसून सत्र जल्द होना है, इसलिए हमने मंत्रिमंडल विस्तार में 12 विधायकों को शामिल करने का फैसला किया।
मंगलवार को शपथ लेने वालों में कुछ विधान परिषद सदस्य भी होंगे। पिछले एक महीने में शिंदे सात बार दिल्ली का दौरा कर चुके हैं और हर बार दौरे के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें लगाई जाती हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में देरी को लेकर सीएम विपक्ष के निशाने पर भी रहे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष अजित पवार ने कहा कि शिंदे ने अपने साथ आने वाले हर विधायक से मंत्री पद का वादा किया था।

मंत्रिमंडल विस्तार पर सीएम एकनाथ शिंदे ने भी बड़ा बयान दिया था। शनिवार को मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा था कि मंत्रिपरिषद के विस्तार में देरी के कारण राज्य राज्य सरकार का कामकाज किसी भी तरह से प्रभावित नहीं हुआ है। जल्द ही और मंत्रियों को शामिल किया जाएगा।

 

ब्यूरो रिपोर्ट ‘द इंडियन ओपिनियन’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *