डायबिटीज के मरीजों की संख्या हमारे देश में लगातार बढ़ रही है। हालात तो ऐसे हैं कि अब भारत को डायबिटीज की राजधानी कहा जाने लगा है। कई मेडिकल रिसर्च में ये बात सामने आई है कि भारत में 75 फीसदी से अधिक मरीजों के शुगर का स्तर कंट्रोल में नहीं रहता। डायबिटीज का कंट्रोल होना बहुत जरूरी है वरना दिल के रोगों, किडनी और लंग्स को खतरा पहुंच सकता है।
जामुन एक मौसमी फल है जो सभी को बहुत पसंद होता है। जामुन के फायदे के बारे में हर किसी को पता होता है, लेकिन बहुत कम लोगो को पता है जामुन की पत्तियां में बहुत से औषधीय गुण होते है, जिनका उपयोग कई तरह की आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता है। जामुन गर्मी के सीज़न में होता है। इस फल के सबसे ज्यादा फायदे डायबिटीज के मरीजों को होते हैं।
जामुन के साथ-साथ इसकी पत्तियां भी बेहद असरदार हैं। आप डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए इसकी पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन की पत्तियां का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। जामुन की पत्तियों में एंटी-हाइपरग्लिसेमिक पाए जाते है, जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते है। जिससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलता है। जामुन की पत्तियों से तैयार किया गया चाय डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। रोजाना जामुन की पत्तियों से तैयार चाय का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को काफी लाभ मिलेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट ‘द इंडियन ओपिनियन’