mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

प्रोटीन से भरी इन देसी चीजों के प्रयोग से बढे़गी इम्यूनिटी-

मानसून का सीजन जारी है और बारिश अपने साथ कई मौसमी बीमारियां लेकर आती है। इस मौसम में सामान्य सर्दी और फ्लू, बुखार, वायरल संक्रमण आदि का सबसे ज्यादा खतरा होता है। यह वो समय होता है जब मौसमी बीमारियों से जूझकर इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है और आपके बीमार पड़ने का जोखिम ज्यादा हो जाता है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर आप वायरस, बैक्टीरिया, फंगल और अन्य विषाक्त पदार्थों से खुद को बचा सकते हैं। ऐसे मौसम में शरीर को में शरीर को मजबूत बनाने और इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए प्रोटीन की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। प्रोटीन का सेवन करने से आप न सिर्फ सेहतमंद रह सकते हैं, बल्कि कई छोटी-छोटी परेशानियों को भी दूर कर सकते हैं। ज्यादातर लोग अपने खाने के साथ प्रोटीन को लेना भूल जाते हैं। इसलिए आज कुछ ऐसे सूपरफूड के बारे बताएंगे, जो शाकाहारी प्रोटीन स्त्रोत हैं और यह इम्यूनिटी को भी बूस्ट करते हैं।

सोयाबीन- प्रोटीन के शाकाहारी स्रोत में सोयाबीन प्रमुख है, इसमें कई तरह के बायोएक्टिव प्लांट कम्पाउंट पाए जाते हैं। बता दें कि शोध के मुताबिक सोयाबीन में मिलने वाली प्रोटीन दूध या अंडे में मिलने वाले प्रोटीन के बराबर होते हैं। इसके साथ ही इस सूपरफूड प्रोटीन में सैचुरेटेड फैट कम होता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

अंकुरित दाल-अंकुरित दाल प्रोटीन का एक बहुत ही बढ़िया स्रोत है। इसमें लगभग 343 कैलोरी होती हैं जिनमें से 23 ग्राम प्रोटीन होता है। इससे पाचन शक्ति में सुधार करने में मदद मिलती है।

तिल के बीज- तिल के बीजों में प्रोटीन की मात्रा भरपूर पाई जाती है। तिल का मात्र एक बड़ा चमचा लगभग 3 ग्राम प्रोटीन प्रदान करता है। नियमित रूप से तिल खाने से कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद मिल सकती है।

चिया बीज- चिया बीज ये छोटे चमकदार बीज कैलोरी में कम और प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा 3 फैटी एसिड में उच्च होते हैं। आप अपनी स्मूदी में चिया बीज जोड़ सकते हैं, उन्हें दही, वेजी और सलाद पर छिड़क सकते हैं। चिया के बीज में प्रति चम्मच 2 ग्राम प्रोटीन होता है।

चने- काबुली चना प्रोटीन समृद्ध होता है। इन्हें कई तरीकों से खाया जा सकता है। आप उन्हें सलाद, करी में जोड़ सकते हैं या उन्हें भून कर खा सकते हैं।

 

ब्यूरो रिपोर्ट ‘द इंडियन ओपिनियन’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *