mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

*बिहार: दिल्ली आ रही सीमांचल एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतरे, छह यात्रियों की मौत*



बिहार के सहदेई बुजुर्ग में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है , जहां आनंद विहार-राधिकापुर सीमांचल एक्सप्रेस की नौ बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई यात्रियों के घायल होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यह हादसा हाजीपुर-बछ़वाड़ा रेल सेक्शन के बीच सहदेई स्टेशन के पास हुआ। हादसे की भयावहता इसी से समझी जा सकती है कि डिब्बे एक के ऊपर एक चढ़ गए हैं और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।


सोनपुर डिवीजन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जोगबनी से नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल जा रही सीमांचल एक्सप्रेस ने रविवार तड़के 3 बजकर 52 मिनट पर मेहनार रोड क्रॉस किया और लगभग 4 बजे सहदेई बुजुर्ग के पास इसकी बोगियां पटरी से उतर गईं। तीन स्लीपर (एस8, एस9, एस10) और एक एसी (बी3) कोच समेत नौ बोगियां पटरी से उतर गईं और एक के ऊपर एक डिब्बे चढ़ते चले गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई।
ईस्ट-सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि तड़के हुए इस हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं, कई यात्री गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। रेलमंत्री के कार्यालय से भी बचाव अभियान को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। मौके पर हालात को देखते हुए कहा जा रहा है कि यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।
सोनपुर और बरौनी से डॉक्टरों की एक टीम को फौरन वहां भेजा गया, साथ ही बचाव कार्य भी शुरू कर दिया गया है। साथ ही बचाव सामग्री के साथ संबंधित प्रशासनिक अमला व प्रबंधन मौके पर पहुंचा है। हादसे में कई यात्री बुरी तरह घायल भी हुए हैं तो वहीं कुछ को मामूली चोटें आई हैं। हादसे का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका और अंधेरे के चलते बचाव कार्य में भी देरी हुई।
जारी किए गए ये 
हेल्पलाइन नंबर
रेलवे ने हादसे को लेकर संबधित जानकारी देने के लिए ये नंबर जारी किए हैं:
सोनपुर — 06158221645
हाजीपुर —06224272230
बरौनी — 0627923222.