30 हजार की रिश्वत लेते पूर्ति निरीक्षक योगेश कुमार वर्मा समेत तीन गिरफ्तार,कानपुर एंटी करप्शन टीम का जिला पूर्ति कार्यालय में बड़ा एक्शन रंगे हाथ पकड़े जाने का दावा

ब्यूरो रिपोर्ट डॉ राहुल तिवारी इटावा
👉इटावा- भ्रष्टाचार के खिलाफ कानपुर एंटी करप्शन टीम ने गुरुवार को इटावा जिला पूर्ति कार्यालय में बड़ी कार्रवाई की टीम ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पूर्ति निरीक्षक योगेश कुमार वर्मा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है कार्रवाई के बाद जिला पूर्ति कार्यालय में हड़कंप मच गया।
👉प्राप्त जानकारी के अनुसार कानपुर एंटी करप्शन टीम दो वाहनों से सुबह जिला पूर्ति कार्यालय पहुंची टीम ने दोपहर करीब एक बजे कार्यालय परिसर में कार्रवाई करते हुए पूर्ति निरीक्षक योगेश कुमार वर्मा डीलर धर्मनारायण और पुष्पेन्द्र कुमार को कथित रूप से 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
👉अचानक हुई एंटी करप्शन की कार्रवाई से जिला पूर्ति कार्यालय में खलबली मच गई कार्रवाई के दौरान कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दिया और कई कुर्सियां खाली नजर आईं। टीम ने मौके पर आवश्यक कागजी कार्रवाई और साक्ष्य जुटाए।
👉कार्रवाई पूरी करने के बाद एंटी करप्शन टीम तीनों आरोपियों को अपने साथ लेकर थाना सिविल लाइन पहुंची। यहां आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई थाना सिविल लाइन में कागजी कार्रवाई जारी थी।
👉जिला पूर्ति कार्यालय में एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है मामले में आगे की कार्रवाई और जांच के बाद ही पूरे प्रकरण की स्थिति स्पष्ट होगी।