mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने अजय कुमार शुक्ला


वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी अजय कुमार शुक्ला (Ajay Kumar Shukla) को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है. भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली ने इस आशय का पत्र जारी करते हुए निर्देश दिया है कि अजय कुमार शुक्ला को अगले आदेशों तक तत्काल प्रभाव से उत्तर प्रदेश का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है. वह अभी तक आयुष विभाग के सचिव थे. उन्होंने 9 अगस्त 2019 को एल. वेंकटेश्वरलू से कार्यभार ग्रहण कर लिया है.

इससे पहले 23 सितंबर 2017 को यूपी कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एल. वेंकटेश्वरलू को उत्तर प्रदेश का मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया था. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भेजे गए तीन अधिकारीयों के नाम में 1991 बैच के इस अधिकारी के नाम पर भारत निर्वाचन आयोग ने मुहर लगाई थी.
बता दें कि यूपी में विधान सभा चुनाव कराने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गए थे जिसके बाद पिछले 6 महीने से यह पद खाली पड़ा था. वहीं मुख्य न‍िर्वाचन आयोग ने एल. वेंकटेश्वरलू के नाम पर औपचारिक आदेश जारी कर दिए.

गौरतलब है कि यूपी सरकार ने तीन नामों के पैनल में 1986 बैच के अफसर कुमार कमलेश, 1989 बैच की अफसर डिंपल वर्मा और 1991 बैच के अफसर एल वेंकटेश्वरलू के नाम का नया पैनल भेजा था, जहां भारत निर्वाचन आयोग ने एल. वेंकटेश्वरलू के नाम पर अपनी मुहर लगा दी.