सोडियम लेवल कम होने से बढ़ी चिंता, Narendra Modi ने जताई चिंता और की पोस्ट

कांग्रेस नेता अजय राय की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम स्थित Medanta Hospital के ICU में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें पहले सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों के अनुसार, अजय राय को सीजर (दौरा) भी पड़ा था और जांच में उनके शरीर में सोडियम लेवल काफी कम पाया गया, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। फिलहाल विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है और उनका इलाज जारी है।

इस खबर के सामने आते ही राजनीतिक हलकों में चिंता का माहौल बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
कांग्रेस पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने भी उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है और उनके जल्द ठीक होने की दुआ की है।
डॉक्टरों का कहना है कि अगले 24 घंटे उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और लगातार निगरानी रखी जा रही है।