NCERT बेस्ड कॉन्सेप्ट क्लियर होने वालों ने कहा—पेपर स्कोरिंग था

CBSE की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के तहत आज आयोजित फिजिक्स का पेपर छात्रों के लिए मिला-जुला अनुभव लेकर आया।
जिन विद्यार्थियों ने NCERT को गहराई से समझकर पढ़ा था, उनके लिए पेपर अपेक्षाकृत आसान और स्कोरिंग साबित हुआ। वहीं, केवल रट कर पढ़ने वाले या कॉन्सेप्ट कमजोर छात्रों को कई सेक्शनों में कठिनाई का सामना करना पड़ा।
🔥 पेपर में क्या रहा खास?
-
कई सवाल डायरेक्ट किताब से नहीं, बल्कि एप्लिकेशन और लॉजिक पर आधारित थे।
-
न्यूमेरिकल्स हल्के लेकिन ट्विस्टी रहे।
-
कांसैप्ट क्लैरिटी वाले छात्रों ने कहा—“पेपर बिल्कुल फेयर था”।
-
टीचर्स की राय: पेपर को Moderate से Difficult कैटेगरी में रखा गया।
📌 छात्रों की प्रतिक्रियाएँ
ज्यादातर विद्यार्थियों ने कहा कि पेपर समय के भीतर पूरा हो गया, लेकिन Section C और D के कुछ प्रश्नों ने सोचने पर मजबूर कर दिया।
एक छात्र ने कहा—“NCERT लाइन-बाय-लाइन पढ़ रखी थी, इसलिए दिक्कत नहीं आई।”
दूसरे विद्यार्थी: “पेपर बहुत कॉन्सेप्चुअल था—रटने वाले फंस गए!”
👩🏫 शिक्षकों का विश्लेषण
फिजिक्स शिक्षकों के अनुसार पेपर CBSE पैटर्न के अनुरूप था और “सिर्फ समझने वाले बच्चों के लिए डिज़ाइन” किया गया।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विज्ञान के विषयों में एप्लाइड प्रश्नों की संख्या और बढ़ेगी।