चित्रकूट की घटना से लोगों में भारी आक्रोश

चित्रकूट में चलती बस के भीतर तीन साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना का पता चलते ही बच्ची की मां ने बिना देर किए आरोपी को पकड़ लिया। यात्रियों ने भी आरोपी को काबू में कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई और पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अधिकारियों के अनुसार मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।