mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

फैक्ट चेक: पीएम मोदी ने नहीं किए बागेश्वर धाम के दर्शन, ये पुराना वीडियो उनके गुजरात के मोधेश्वरी माता मंदिर जाने का है

फैक्ट चेक: पीएम मोदी ने नहीं किए बागेश्वर धाम के दर्शन, ये पुराना वीडियो उनके गुजरात के मोधेश्वरी माता मंदिर जाने का है
इंडिया टुडे फैक्ट चेक ने पाया कि वायरल वीडियो के जिस हिस्से में पीएम मोदी नजर आते हैं, वो साल 2022 में उनके गुजरात के मोधेश्वरी माता मंदिर जाने का नजारा है. बागेश्वर धाम के पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर कमल अवस्थी ने हमें बताया कि पीएम मोदी कभी भी वहां नहीं गए हैं.
छतरपुर, मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पिछले कई दिनों से चर्चा में हैं. और अब कई लोग एक वीडियो शेयर करते हुए कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में बागेश्वर धाम गए थे.

दरअसल ‘अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति’ के संस्थापक श्याम मानव ने आठ जनवरी को नागपुर में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी. इसमें कहा गया था कि 5 से 13 जनवरी तक नागपुर में हुई ‘श्री राम कथा’ में धीरेंद्र ने अंधविश्वास को बढ़ावा दिया. लेकिन नागपुर पुलिस ने इस मामले में फिलहाल धीरेंद्र शास्त्री को क्लीनचिट दे दी है.

इन सबके बीच कई लोग बागेश्वर धाम की तारीफ करते हुए एक वीडियो शेयर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि यहां हाल ही में पीएम मोदी भी गए थे.

करीब 19 मिनट 17 सेकंड लंबे इस वीडियो की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी को किसी मंदिर में विराजमान एक मूर्ति के सामने नतमस्तक होते देखा जा सकता है. लगभग 0:17 सेकंड पर वॉयस-ओवर में कहा जाता है, “आए दिन बागेश्वर धाम में नेताओं का जमावड़ा लगा रहता है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री का नाम भी शामिल होता है, जो कुछ ही दिन पहले दर्शन करने छतरपुर के बागेश्वर धाम पहुंचे थे.”

आगे वॉयस ओवर में सुनाई देता है, “सिर्फ देश के प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार भी बागेश्वर धाम के दर्शन करने पहुंच ही जाते हैं.” इसके बाद वीडियो में अमिताभ बच्चन की एक झलक देखने को मिलती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *