mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

Indigo: जोरहाट से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट, टेकऑफ से पहले रनवे पर जाते वक्त फिसली-

भारत में यात्री विमानों में तकनीकी गड़बड़ी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवाह को इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-757 को उड़ान भरने से पहले ही रद्द कर दिया गया।

एयरलाइन कंपनी इंडिगो का एक विमान अचानक रनवे से फिसलकर किनारे चला गया, जिसके बाद किसी तरह पायलट ने उसे रोका और यात्रियों को उतारा गया। ये फ्लाइट असम के जोरहाट से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली थी, लेकिन टेकऑफ से पहले ही ये घटना हो गई। उड़ान दोपहर 2.20 बजे प्रस्थान करने वाली थी, लेकिन घटना के बाद उड़ान में देरी हुई। इंडिगो ने कहा कि हम इस घटना को गंभीर रूप से ले रहे हैं और इस मुद्दे को संबंधित टीम के साथ तुरंत उठा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार रोजाना की तरह इंडिगो की विमान संख्या 6ई-757 आज अपने निर्धारित समय पर दोपहर 2.20 बजे कोलकाता के लिए उड़ान भरने के लिए रवाना हुई। लेकिन रनवे पर कुछ मीटर की दूरी पर पहुंचने के बाद विमान का चक्का अचानक रनवे से उतरकर दलदल में फंस गया। विमान में 98 यात्री सवार थे। सभी यात्री विमान से उतर गए और सुरक्षित हैं।
पिछले कुछ महीनों में कई एयरलाइन के विमानों के साथ इसी तरह की घटनाएं होती दिख गई हैं. किसी की इमरजेंसी लैंडिंग देखने को मिली है तो कुछ फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी आई है।

 

ब्यूरो रिपोर्ट ‘द इंडियन ओपिनियन’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *