mosbetlucky jetmostbetmosbetlucky jetparimatchaviatoraviatoronewin casinomostbet azmosbet1 winlucky jet casino4rabetmostbet aviator login4x bet1win casinopinup login1winlucky jet crash1winpinup kzmostbet casinopinup login1win slotsmostbetpin upmostbet kz1 win1win uzmostbet casino1win4r bet1 win kzlacky jetpin up 777mosbet aviatorpin upmostbetparimatch1 win1 winpin-upmostbet onlinepin-upmostbetpin up az1 win4rabet bd1win aviatorpin up azerbaycan

INDvs AUS: ऑस्ट्रेलिया को स्टोइनिस ने दिलाई बड़ी सफलता, कप्तान विराट को भेजा पवेलियन, स्कोर 70+


 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां और आखरी वनडे मैच आज दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेला जा रहा है। यहां ऑस्ट्रेलिया ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 273 रनों का लक्ष्य रखा है। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 13.1 ओवर में 71 रन बना लिए है। रोहित (31), पंत (1) रन बनाकर खेल रहे है। वही शिखर धवन (12), कोहली (20) रन बनाकर आउट हो गए। 

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस्मान ख्वाजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने 106 गेंदों में 100 रन की शानदार पारी खेली।

इसके अलावा फिंच (27), पीटर हैंड्सकॉम्ब (52), टर्नर (20), स्टोइनिस (20), रिचर्ड्सन (29), कमिंस (15) ने सर्वाधिक रन की पारी खेली। वही भारत की तरफ से भुवनेश्वर ने 3, रविंद्र जडेजा और शमी 2-2 विकेट झटके। वही कुलदीप ने 1 विकेट हासिल किया। 

इस वनडे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम में दो बदलाव किए। शॉन मार्श की जगह मार्क्स स्टोइनिस को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। वहीं, नाथन लियोन की वापसी हुई है।इस कारण जेसन बेहरेनडॉर्फ को बाहर बैठना पड़ेगा। भारतीय टीम प्रबंधन ने भी दो बदलाव किए हैं। इस मैच में युजवेंद्र चहल की जगह रविंद्र जडेजा शामिल किए गए हैं। वहीं, मोहम्मद शमी को अंतिम एकादश में शामिल किए जाने के कारण केएल राहुल को बाहर बैठना पड़ा है।

फिंच के पास बतौर कप्तान पहली सीरीज जीतने का मौका
ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2009 में भारत में वनडे सीरीज जीती थी। तब उसने 6 वनडे की सीरीज में भारत को 4-2 से हराया था। ऑस्ट्रेलिया का जीतना कप्तान एरॉन फिंच के लिए भी व्यक्तिगत उपलब्धि होगी। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया पहली बार वनडे सीरीज जीतेगी। फिंच की कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम चौथी सीरीज खेल रही है। इससे पहले उसे तीनों में हार मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने फिंच की अगुआई में अब तक 12 वनडे खेले हैं। इनमें से कंगारुओं को 4 में जीत, जबकि 8 में हार मिली है।

टीमें 

ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मार्क्स स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन टर्नर, एलेक्स केरी, झाए रिचर्ड्सन, पैट कमिंस, एडम जम्पा, नाथन लियोन।

भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, विजय शंकर, केदार जाधव, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह।